Begin typing your search...

'फोर्टिस अस्पताल से मान की लाश ही निकलेगी', CM को दिया गया जहरीला केमिकल! धमकी में क्या-क्या?

पंजाब CM भगवंत मान को खालिस्तान नेशनल आर्मी ने पोलोनियम से जानलेवा धमकी दी. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और 16 स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

फोर्टिस अस्पताल से मान की लाश ही निकलेगी, CM को दिया गया जहरीला केमिकल! धमकी में क्या-क्या?
X
( Image Source:  Sora_ AI )
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Updated on: 17 Feb 2026 5:36 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा सामने आया है. खालिस्तान समर्थक संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) ने प्रशासन को ईमेल भेजकर धमकी दी है कि CM मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने पोलोनियम से संक्रमित किया है. संगठन ने चेतावनी दी कि अगर CM मान बच गए तो उनका हाल पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा होगा.

मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती सीएम भगवंत मान फिलहाल सुरक्षित हैं. धमकी के साथ-साथ खालिस्तान नेशनल आर्मी ने 16 स्कूलों को भी बम धमाके की चेतावनी दी. मोहाली पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल और स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी है.

क्यों दी गई यह धमकी?

ईमेल में कहा गया कि, ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी ने CM मान को निशाना बनाने के साथ-साथ स्कूलों को बंद रखने की चेतावनी दी. धमकी में लिखा गया कि यह हमला खालिस्तान रेफरेंडम समर्थकों के खिलाफ बदला लेने के लिए किया जाएगा. मेल में संगठन के नाम के साथ कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं.

क्या कहा SP सिटी मोहाली ने?

मोहाली के SP सिटी दिलप्रीत सिंह ने पुष्टि की कि धमकी भरा ईमेल मिला है. उन्होंने कहा, "हम सभी चीजों को वैरिफाई कर रहे हैं. मुख्यमंत्री फोर्टिस हॉस्पिटल में सुरक्षित हैं. अस्पताल की पूरी जांच कर ली गई है और फोर्स को सीनियर्स के अगले आदेश तक हॉस्पिटल में तैनात रखा जाएगा."

पोलोनियम कितना खतरनाक है?

पोलोनियम-210 क्या है?

पोलोनियम-210 (Po-210) दुनिया के सबसे घातक रेडियोएक्टिव तत्वों में से एक है. यह अल्फा विकिरण उत्सर्जित करता है और शरीर में प्रवेश करने पर इंटरनल ऑर्गन और DNA को नष्ट कर देता है.

  • शरीर पर असर
  • शुरुआत में उल्टी, मतली और दस्त जैसे लक्षण
  • बाल झड़ना, कमजोरी, बोन मेरो और लिवर व किडनी को नुकसान
  • ब्लड सेल्स प्रभावित होती हैं और इंटरनल ब्लीडिंग का खतरा बढ़ता है

क्यों जानलेवा है?

पोलोनियम-210 इतनी कम मात्रा में भी घातक रेडिएशन देता है कि व्यक्ति तुरंत प्रभावित हो सकता है. बाहरी संपर्क पर जोखिम कम है, लेकिन शरीर में जाने पर प्रभाव बहुत गंभीर होता है.

अब कैसी है सीएम मान की हालात

CM भगवंत मान रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे. सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया और मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में हिस्सा लेने गए.

फिर क्यों लौटे अस्पताल?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रैली के दौरान सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें सोमवार शाम करीब 5 बजे फिर से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल ने अभी तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया है.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां?

यह पहली बार ऐसा नहीं हुआ है. पंजाब में पिछले एक हफ्ते में खालिस्तान नेशनल आर्मी ने CM मान और स्कूलों को धमकी देने वाली यह दूसरी मेल भेजी है. 11 फरवरी को भी संगठन ने दावा किया था कि 13 फरवरी को मानव बम से हमला किया जाएगा.

दिलावर सिंह कौन है?

ईमेल में उल्लेखित दिलावर सिंह वह आत्मघाती हमलावर है जिसने 31 अगस्त 1995 को तत्कालीन CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम हमला में मारा था. उन्हें 2012 में शहीद की उपाधि दी गई थी.

प्रशासन और सुरक्षा का क्या कदम?

  • फोर्टिस हॉस्पिटल और स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • सभी संदिग्ध वस्तुओं की जांच
  • पुलिस और फोर्स लगातार सतर्क, कोई चांस नहीं लिया जा रहा
  • CM मान की सुरक्षा के लिए फोर्स 24/7 तैनात

बेअंत सिंह कौन थे?

सरदार बेअंत सिंह (1922–1995) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 1992 से 1995 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने पंजाब में उग्रवाद और अलगाववादी गतिविधियों को समाप्त करने के लिए सख्त और निर्णायक कदम उठाए. उनकी नीतियों के कारण राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हुई और कानून-व्यवस्था मजबूत हुई. हालांकि, उनकी इन कोशिशों के चलते 31 अगस्त 1995 को खालिस्तानी अलगाववादियों ने चंडीगढ़ में आत्मघाती कार बम विस्फोट कर उन्हें हत्या कर दी. उनकी शहादत को पंजाब में शांति बहाल करने के संघर्ष के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है.

पंजाब न्‍यूज
अगला लेख