एक Kiss ने छीनी मासूम की आंखों की रोशनी, क्या है Herpes Virus, जानिए इसके लक्षण
एक मामूली सा किस कभी-कभी भारी पड़ सकता है. हाल ही में एक मासूम बच्चे की आंखों की रोशनी हरपीज वायरस के इंफेक्शन के कारण चली गई.
अक्सर लोग छोटे बच्चों को प्यार जताने के लिए गाल या माथे पर चूम लेते हैं. यह एक सामान्य और मासूम इशारा माना जाता है. लेकिन क्या हो अगर यही प्यार भरा किस इंफेक्शन का कारण बन जाए? हाल ही में दो साल के एक बच्चे के साथ ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया, जहां एक किस के जरिए फैले वायरस ने उसकी एक आंख की रोशनी छीन ली.
शायद इस कारण से ही कहा जाता होगा कि बच्चों को किस नहीं करना चाहिए. उनके साथ सावधानी बरतनी चाहिए. Herpes Virus को लेकर चिंता बढ़ गई है. आखिर यह वायरस क्या है, कैसे फैलता है और इसके लक्षण क्या होते हैं.
बच्चे के साथ क्या हुआ?
यह मामला नामीबिया का है. यह घटना पिछले साल अगस्त में शुरू हुई, जब जुवान केवल 16 महीने का था. उसकी आंख में हल्की सूजन और इंफेक्शन जैसा लक्षण दिखा. परिवार ने इसे सामान्य इंफेक्शन समझा और डॉक्टर से दिखाया. शुरुआती जांच के बाद एंटीबायोटिक देकर घर भेज दिया गया. लेकिन दो दिन बाद हालात बिगड़ने लगे. आंख के अंदर कुछ असामान्य हो रहा है.
कॉर्निया में हुआ घाव
बच्चे को आंख में दर्द या जलन का एहसास नहीं हो रहा था. वह अपनी उंगली आंख में डाल रहा था, लेकिन उसे कुछ फील नहीं हो रहा है. बाद में पता चला कि उसकी कॉर्निया में लगभग 4 मिमी का घाव बन चुका था.
क्या है हर्पीज वायरस?
जांच में सामने आया कि बच्चे की आंख में हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस से ‘कोल्ड सोर’ डेवलप हो गया था. हर्पीज़ सिम्प्लेक्स वायरस (HSV) एक सामान्य लेकिन लंबे समय तक शरीर में रहने वाला वायरस है. यह वायरस अक्सर दर्द वाले छोटे-छोटे छालों या घाव के रूप में दिखाई देता है. आमतौर पर इसके दो प्रकार होते हैं. HSV-1, जो ज्यादातर मुंह के आसपास छाले करता है, और HSV-2, जो जननांगों के हिस्से को प्रभावित करता है.
कैसे फैलता है यह वायरस
दरअसल माता-पिता दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई. इसलिए डॉक्टरों का अनुमान है कि वायरस किसी ऐसे व्यक्ति से फैला होगा जिसके मुंह या त्वचा पर छाला था और जिसने बच्चे को आंख के पास या हाथ पर किस किया होगा.





