Begin typing your search...

दिल्ली की नई सीएम का क्या है मध्य प्रदेश कनेक्शन, यहीं पति से हुई थी पहली मुलाकात!

आतिशी मार्लेना दिल्ली की सीएम बनने जा रहीं हैं। दिल्ली में आप के विधायकों ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने एलजी के सामने सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। आतिशी तीसरी बार दिल्ली की महिला सीएम की शपथ लेंगी। इन सबके बीच उनका मध्य प्रदेश कनेक्शन सामने आया है।

दिल्ली की नई सीएम का क्या है मध्य प्रदेश कनेक्शन, यहीं पति से हुई थी पहली मुलाकात!
X
नवनीत कुमार
by: नवनीत कुमार

Updated on: 17 Sept 2024 7:36 PM IST

आतिशी मार्लेना दिल्ली की सीएम बनने जा रहीं हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने एलजी के सामने सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। बहुत जल्द शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां आतिशी तीसरी बार दिल्ली की महिला सीएम की शपथ लेंगी। इन सबके बीच उनका मध्य प्रदेश कनेक्शन सामने आया है।

एनजीओ में किया 5 साल काम

आतिशी मार्लेना ने मध्यप्रदेश में एक NGO से जुड़कर करीब 5 साल तक काम किया है। बताया जाता है कि भोपाल से सटे गांवों में उन्होंने जैविक खेती और उन्नत शिक्षा आश्रम से जुड़कर काम किया। इस दौरान वे गांवों में ही रहीं। वे देखना चाहती थीं कि ग्राम स्वराज और गांधीवादी विचार किस तरह एक उदाहरण बन सकता है।

राजधानी भोपाल में हुई थी पति से मुलाकात

आतिशी की उनके पति प्रवीण सिंह से पहली मुलाकात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एनजीओ में काम करने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। आतिशी सक्रिय राजनीति में हैं जबकि उनके पति प्रवीण सिंह राजनीति से दूर रहते हैं। उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर मुश्किल से ही देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर आतिशी और प्रवीण की तस्वीर बहुत कम है। प्रवीण सिंह की तारीफ करते हुए योगेंद्र यादव ने लिखा था कि वह आतिशी के पति को अच्छे से जानते हैं। वह भी शानदार काम कर रहे हैं।

जल आंदोलन में हुई थी शामिल

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष रहे आलोक अग्रवाल ने 2015 में खंडवा जिले में जल सत्याग्रह किया था। ये सत्याग्रह नर्मदा नदी पर बने ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर बढ़ने की वजह से डूब क्षेत्र में आए गांवों और लोगों के उचित विस्थापन को लेकर हुआ था। इस जल सत्याग्रह में आतिशी भी शामिल हुई थीं।

अगला लेख