गोविंदपुरी अग्निकांड हादसा या साजिश? CCTV फुटेज ने खड़े किए सवाल, आग लगने से ठीक पहले बिल्डिंग से निकलने वाली महिला कौन?
शुक्रवार 12 जून को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी. पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है. वहीं अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
govindpuri building fire
शुक्रवार 12 जून को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी, जिसके चलते 3 लोगों की जान चली गई थी. जिसके बाद से पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है. वहीं अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस दर्दनाक घटना में अब एक संदिग्ध महिला जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई है.
जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है. फुटेज में एक महिला आग लगने से पहले इमारत के भीतर प्रवेश करती और कुछ समय बाद बाहर निकलती दिखाई दे रही है. हैरानी की बात यह है कि उसके बाहर निकलने के तुरंत बाद ही इमारत में आग भड़क उठी. इसके बाद पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
CCTV फुटेज ने क्यों बढ़ाई जांच की दिशा?
जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें एक महिला आग लगने से पहले इमारत में प्रवेश करती नजर आ रही है. कुछ देर बाद वह बाहर निकलती है और उसके तुरंत बाद आग लग जाती है. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है.
कौन है महिला?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला की पहचान कर ली गई है. अब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है. विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि जल्द से जल्द उसे पकड़कर घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके. अब तक की जांच में पुलिस को कई ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे आग के पीछे साजिश की आशंका मजबूत हुई है. हालांकि अधिकारी अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि संदिग्ध महिला से पूछताछ के बाद पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकती है.
क्या है पूरा गोविंदपुरी अग्निकांड मामला?
11 और 12 जून की दरमियानी रात गोविंदपुरी क्षेत्र की एक चार मंजिला इमारत और ग्राउंड फ्लोर वाले मकान में अचानक आग लग गई थी. आग सबसे पहले वहां खड़े वाहनों में लगी, जिसके बाद धुआं और लपटें तेजी से पूरी इमारत में फैल गईं. इस दर्दनाक अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी. वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है.




