Begin typing your search...

दिल्ली हाई कोर्ट की चल रही थी ऑनलाइन सुनवाई, तभी चल गया अश्लील वीडियो; क्यों और कैसे हुई ये घटना?

दिल्ली हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान अचानक अश्लील वीडियो चलने से हड़कंप मच गया. दो बार कार्यवाही बाधित होने के बाद वीसी सिस्टम पूरी तरह बंद कर दिया गया. घटना के पीछे संभावित साइबर अटैक की आशंका जताई जा रही है.

Delhi High Court
X

दिल्ली हाई कोर्ट

( Image Source:  ANI )

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान उस समय एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब मुख्य न्यायाधीश की अदालत में अचानक अश्लील वीडियो चलने लगे. यह घटना उस समय हुई, जब कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामलों की सुनवाई कर रहा था.

मिली जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान अचानक स्क्रीन पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाई देने लगा, जिससे कोर्ट की कार्यवाही बाधित हो गई. स्थिति को संभालने के लिए तुरंत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम बंद करना पड़ा. कुछ समय बाद जब सिस्टम दोबारा शुरू किया गया, तो फिर से वही घटना दोहराई गई, जिसके बाद अधिकारियों ने पूरी तरह से वीसी सिस्टम को बंद कर दिया.

क्या साइबर अटैक हुआ?

घटना ने तब और गंभीर रूप ले लिया, जब वीडियो चलाने वाले अकाउंट से You’ve been hacked का मैसेज दिखाई दिया. इसके साथ ही एक ऑटोमेटेड वॉयस भी यही घोषणा करती हुई सुनाई दी. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह किसी साइबर अटैक का मामला हो सकता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गड़बड़ी एक अनजान यूजर के जरिए हुई, जिसने वर्चुअल हियरिंग में लॉग इन कर स्क्रीन शेयरिंग के जरिए अश्लील वीडियो चला दिए.इस दौरान जिन अकाउंट्स के नाम सामने आए, उनमें Sridhar Sarnobat और एक अन्य शामिल बताए जा रहे हैं.

क्या ऑनलाइन कार्यवाही को रोक दिया गया?

बार-बार व्यवधान के बाद अदालत की ऑनलाइन कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया और वीसी सिस्टम को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वर्चुअल सुनवाई कब दोबारा शुरू होगी. इस घटना ने ऑनलाइन कोर्ट सिस्टम की सुरक्षा और एक्सेस कंट्रोल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अगला लेख