Begin typing your search...

गाजियाबाद की सोसाइटी में आग की लपटों के बीच 4 घंटे चला ऑपरेशन, लोगों ने छत पर चढ़कर बुझाई आग; देखिए पांच वीडियो

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी भीषण आग पर काबू पाने में करीब 4 घंटे का लंबा ऑपरेशन चला. फायर सिस्टम की सीमाओं के बीच स्थानीय लोगों ने छत पर चढ़कर आग बुझाने की कोशिश की. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गाजियाबाद की सोसाइटी में आग की लपटों के बीच 4 घंटे चला ऑपरेशन, लोगों ने छत पर चढ़कर बुझाई आग; देखिए पांच वीडियो
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Updated on: 29 April 2026 4:28 PM IST

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक हाई-राइज सोसाइटी में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कई फ्लैट इसकी चपेट में आ गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस आग के तांडव के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है.

कुछ वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग आग बुझा रहे हैं तो वहीं कुछ वीडियो में लोग आगे की क्या स्थिति है उसके बारे में बता रहे हैं. फायर ब्रिगेड, SDRF और स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई फ्लैटों को नुकसान जरूर पहुंचा है.

आग कहां और कैसे लगी?

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह करीब 9 बजे आग लगने की घटना सामने आई. आग सबसे पहले 11वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी, जो देखते ही देखते कई फ्लोर तक फैल गई. दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार करीब 11:30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.


कितने फ्लैट आग की चपेट में आए?

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस हादसे में कुल 8 फ्लैट प्रभावित हुए हैं. आग बुझाने के लिए मौके पर 17 फायर टेंडर लगाए गए थे. उन्होंने कहा कि 'यहां कुल 8 फ्लैटों में आग लगी थी. आग पर अब काबू पा लिया गया है. मौके पर 17 फायर टेंडर तैनात किए गए हैं. हमने फ्लैट मालिकों और RWA से बात की है... SDRF और फायर विभाग ने सर्च ऑपरेशन भी पूरा कर लिया है. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. हमने फायर विभाग को विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं..."

सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर किया. जिसमें वह बुझाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह कहते हैं कि ये मेरे सामने का जो टॉवर हैं यहां पर पांच और छह प्लोर में आग लग गई है. आगे कहा कि आग बुझाने वाली जो गाड़िया आई है उनके पास कोई सुविधा नहीं है. जिससे वह ऊपर पहुंच पाए. आगे कहा कि वो सब नीचे से पानी मार रहे हैं हम फ्लैट वाले छत पर चढ़कर पानी मार रहे हैं. वीडियो में वह दिखाते हैं वह किस प्रकार छत पर चढ़कर आग बुझा रहे हैं? और साथ ही सिस्टम पर सवाल भी उठा रहे हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन कैसे चलाया गया?

आग लगने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया था. दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल थे जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर लाया गया. प्रशासन और राहत टीमों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया.

सोसाइटी के लोगों ने क्या बताया?

सोसाइटी के निवासी अजय शर्मा ने बताया कि फायर फाइटिंग सिस्टम मौजूद था, लेकिन उसे इस्तेमाल करने में लोगों को शुरुआत में दिक्कत आई. उन्होंने कहा कि 'ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी. हमारे यहां फायर फाइटिंग सिस्टम लगा हुआ था. RWA ने अभी हाल ही में नया फायर फाइटिंग सिस्टम इंस्टॉल कराया था, जो बहुत अच्छे से काम कर रहा है. पाइप एक बॉक्स के अंदर था, इसलिए लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि उसे कैसे खोलें या क्या करें. मैंने कहा कि इतना सोचने का समय नहीं है. मैंने तुरंत कांच तोड़ा और पाइप निकाल लिया. किसी को भी चोट नहीं आई."

अगला लेख