Begin typing your search...

Video: रात में पकड़े गए प्रेमी, समाज के ठेकेदारों ने 15 साल की लड़की से करा दी शादी; यूजर बोले - 'इसलिए बिहार पीछे है'

Viral Video : बिहार के सुपौल जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो में गांव वालों ने रात में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका की जबरन शादी करा दी. लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है, जिस पर यूजर्स ने इसे बाल विवाह और मोरल पुलिसिंग बताया.

Video: रात में पकड़े गए प्रेमी, समाज के ठेकेदारों ने 15 साल की लड़की से करा दी शादी; यूजर बोले - इसलिए बिहार पीछे है
X
( Image Source:  @ChapraZila )

बिहार से सामने आया एक वायरल वीडियो एक बार फिर समाज, कानून और सोच पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. रात के अंधेरे में मिल रहे प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर खुद को ‘समाज का ठेकेदार’ बताने वालों ने 15 साल की नाबालिग लड़की की शादी करा दी. वीडियो में खुलेआम उम्र पूछी जाती है, लड़की खुद को नाबालिग बताती है, फिर भी कानून को ताक पर रखकर फैसला सुना दिया जाता है.

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई. यूजर्स ने इसे बाल विवाह, मोरल पुलिसिंग और कानून की खुली अवहेलना बताया. कई लोगों ने बिहार पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की, तो कुछ ने कड़वी टिप्पणी करते हुए लिखा - “इसीलिए बिहार पीछे है.” अब सवाल यह है कि जब कैमरे के सामने कानून टूट रहा हो, तो जिम्मेदारी किसकी बनती है - समाज की, प्रशासन की या दोनों की?

बिहार के सुपौल से वायरल हुआ वीडियो, मचा हड़कंप

बिहार के सुपौल जिले के तमुआ गांव से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में मिल रहे प्रेमी-प्रेमिका को गांव वालों ने पकड़ लिया और समाज के ठेकेदार बनकर नाबालिग लड़की की शादी करा दी.

लड़की ने खुद बताई उम्र सिर्फ 15 साल

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समाज के ठेकेदार युवक और युवती से एक के बाद एक सवाल कर रहे हैं. प्रेमी युगल उसका जवाब भी दे रहा है. उम्र को लेकर सवाल पूछने पर लड़के ने अपनी उम्र 22 साल बताई तो लड़की ने खुद को 15 साल का बताया.

लड़की को कैसे रखोगे, क्या कमाकर खिला पाओगे?

इसके बाद भी मौजूद लोगों ने इसे अपराध मानने के बजाय शादी को समाधान बता दिया. ‘ये तो नाबालिग है’ वीडियो में उठी आवाज, फिर भी करा दी शादी.

जब किसी ने कहा कि लड़की नाबालिग है, तब भी मामला नहीं रुका. उल्टा युवक से पूछा गया - लड़की को कैसे रखोगे? क्या कमाकर खिला पाओगे? पढ़ाई करते हो या नहीं? लड़के ने जवाब दिया कि वह किराना दुकान पर काम करता हूं.

मोरल पुलिसिंग पर यूजर्स का फूटा गुस्सा

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. यूजसे ने अपने रिएक्शन में कई तरह के कमेंट किए हैं. यूजर भागलपुरिया खाखोरन एक्स पर लिखा, “नाबालिग लड़की की शादी कराना जुर्म है.” रावी चौधरी ने कहा, “न आप जज हैं, न वकील, फिर समाज का ठेकेदार क्यों?” वहीं, यूजर सत्यम कुमार झा ने कहा, “इसलिए बिहार पीछे है, सच कड़वा है.”

यूजर्स ने बिहार पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की

यूजर चंदन कुमार साह और शम्स आजा ने बिहार पुलिस को टैग करते हुए मांग की कि यह बाल विवाह का स्पष्ट मामला है. पुलिस को सुओ मोटो संज्ञान लेना चाहिए.

कानून क्या कहता है?

भारतीय कानून के मुताबिक लड़की की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल और लड़के की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल है. बाल विवाह करना या कराना या दोनों में सहयोग करना दंडनीय अपराध है. इसके बावजूद वीडियो में खुलेआम कानून की अनदेखी दिख रही है.

‘इसलिए बिहार पीछे है’, सोशल मीडिया पर बहस

यूजर्स का कहना है कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सोच को उजागर करती हैं. कानून के डर की कमी दिखाती हैं और विकास में बाधा बनती हैं.

प्रशासन पर भी उठे सवाल

वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने शादी करने वालों और शादी कराने वालों, दोनों पर कार्रवाई की मांग की है. लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर यह वीडियो वायरल न होता, तो क्या मामला दबा दिया जाता?

Viral Videoवायरलबिहार
अगला लेख