Greater Noida में ये क्या खेल हो रहा? Petrol की जगह गाड़ियों में भरा पानी, जमकर मचा हंगामा
ग्रेटर नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह पानी भर दिया गया, जिससे दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां बंद हो गईं. इससे गुस्साए लोगों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा किया.
Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां Beta‑2 थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह गाड़ियों में पानी भर दिया गया, जिससे एक-एक कर कई गाड़ियां रास्ते में बंद हो गईं. इससे आक्रोशित लोगों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया.
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर पाई-1 स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद वाहन चालकों की गाड़ियां चलते-चलते अचानक बंद होने लगीं. जब कई लोगों की गाड़ियों में एक जैसी समस्या सामने आई तो चालकों को शक हुआ और उन्होंने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया.
बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी मिला हुआ ईंधन भरा गया था. इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी हो गईं.
जांच में क्या मिला?
हंगामे के बाद जब जांच की गई तो पेट्रोल पंप की टंकी में ही पानी मिला. इससे साफ हो गया कि पेट्रोल पंप संचालकों की लापरवाही के कारण यह बड़ा मामला सामने आया.
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पेट्रोल पंप संचालकों से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद वाहन चालकों में काफी नाराजगी देखी गई. कई लोगों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है.
लोग क्या बोले?
एक शख्स ने बताया, मैंने सुबह बाइक में पेट्रोल भरवाया, लेकिन कुछ ही देर में बाइक मिसिंग मारने लगी. जब पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जांच की गई तो पानी निकला. उन्होंने बताया कि हर सुबह पेट्रोल की जांच की जाती है कि सही रीडिंग आ रही है कि नहीं आ रही है. पता नहीं इन्होंने रीडिंग लिया था कि नहीं.
वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि पेट्रोल में आधा पानी निकला है. हमारी स्कूटर खराब हो गई है. मैकेनिक पूरा टंकी खोलकर सफाई कर रहा है.




