मजनू भाई की पेंटिंग! सोशल में छाया बिहार CM सम्राट चौधरी का ये स्केच, चर्चा में आया फ्रेम देने वाला
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव ने एक हाथ से बना स्केच भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ध्यान से देखते नजर आए. इस तस्वीर को संजीव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन स्केच को लेकर यूजर्स ने जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी. बढ़ते विवाद के बाद उन्होंने पोस्ट को इंस्टाग्राम से हटा दिया.
सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जुड़ा एक स्केच इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला उस समय सामने आया जब पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें हाथ से बनाया हुआ एक स्केच भेंट किया. इस मुलाकात की तस्वीर संजीव श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (ट्विटर) पर शेयर की, जिसमें मुख्यमंत्री स्केच को देखते हुए नजर आ रहे हैं.
हालांकि, तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने स्केच की गुणवत्ता और उसके लुक को लेकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया जिसके बाद इस पोस्ट को तुरंत हटा दिया गया है. इतना ही नहीं संजीव श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया के इस्टग्राम पर तीन और तस्वीरे शेयर की है जिसमें एक में चांदी का गदा देते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं एक में सॉल भेंट रहे हैं तो वहीं तीसरी तस्वीर में फूल देते दिख रहे हैं.
क्यों हटानी पड़ी स्क्रेच वाली तस्वीर
बताया जा रहा है कि लगातार ट्रोलिंग और आलोचना के बाद यह पोस्ट जल्द ही हटा दिया गया. कई यूजर्स ने स्केच को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया. तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हाथ में मिला स्केच देखकर उसे गौर से देख रहे हैं. इसी वजह से यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और स्केच देने वाला व्यक्ति भी अचानक सुर्खियों में आ गया. फिलहाल यह घटना राजनीतिक से ज्यादा सोशल मीडिया ट्रेंड बन गई है, जिस पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
चर्चा में बिल्डर संजीव श्रीवास्तव?
तस्वीरों में मुख्यमंत्री को स्केच देखते हुए दिखाया गया था, लेकिन पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही यूज़र्स ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं और संजीव श्रीवास्तव को ट्रोल किया जाने लगा. आलोचना बढ़ने के बाद संबंधित पोस्ट इंस्टाग्राम से हटा दी गई. संजीव श्रीवास्तव की कंपनी पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन पटना स्थित एक रियल एस्टेट फर्म है. संजीव श्रीवास्तव के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के मुताबिक 1948 फॉलोवर्स हैं तो उन्होंने 160 पोस्ट अब तक की है.
जिसकी स्थापना वर्ष 2018 में हुई बताई जाती है. इसके अलावा वे एक मीडिया पोर्टल से भी जुड़े हुए बताए जाते हैं. हालांकि, कंपनी को लेकर पहले भी कुछ प्रोजेक्ट्स के संबंध में RERA की ओर से जांच और नोटिस जैसी कार्रवाई की खबरें सामने आ चुकी हैं. फिलहाल इन किसी दावों की पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है.
क्या बोले यूजर्स?
सोशल मीडिया पर @pankajjha_ नाम के एक यूजर ने शेयर कर लिखा कि, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिल्डर संजीव श्रीवास्तव ने एक स्केच गिफ़्ट किया.. सम्राट चौधरी उसे निहार भी रहे हैं. यही सोच रहे होंगे कि आखिर ये स्केच किसका है! पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के संजीव ट्रोल हुए तो इंस्टा से फोटो डिलीट कर दी जिसके बाद Mantu Vijay Choudhary नाम के एक यूजर ने लिखा कि मजनू भाई ने पेंटिंग बनाया होगा. Ashoka the great नाम के एक यूजर ने लिखा कि ये बिल्डर अगर सीएम का फोटो ऐसा बनाया है तो सोचो बिल्डिंग कैसे बनाई होगी? Prince Kumar नाम के एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि स्केच बनाने वाला, देने वाला और प्राप्त करने वाला, सभी कामराज यूनिवर्सिटी के छात्र हैं.




