Begin typing your search...

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट, राजेश राम कटुंबा और शकील अहमद खान कदवा से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. PCC अध्यक्ष राजेश राम कटुंबा से और CLP नेता शकील अहमद खान कड़वा से चुनाव लड़ेंगे. सूची में 24 उम्मीदवार पहले चरण और 24 दूसरे चरण के लिए हैं. पार्टी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अपनी चुनावी रणनीति को सुदृढ़ किया है.

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की  जारी की पहली लिस्ट, राजेश राम कटुंबा और शकील अहमद खान कदवा से लड़ेंगे चुनाव
X
( Image Source:  ANI )

Congress Candidate List 2025: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 48 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष राजेश राम कटुंबा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता शकील अहमद खान कड़वा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे. जारी सूची में कुल 48 उम्मीदवारों में से 24 उम्मीदवार पहले चरण के लिए और 24 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए हैं। यह सूची पार्टी की चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन की दिशा को दर्शाती है.

कांग्रेस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों दोनों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है. पार्टी नेताओं का मानना है कि सूची में शामिल उम्मीदवार जनता के मुद्दों और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चुने गए हैं, इस कदम से पार्टी बिहार में अपनी मजबूत चुनावी स्थिति बनाने का प्रयास कर रही है.

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. बगहा- जयेश मंगल सिंह
  2. नौतन- अमित गिरि
  3. चनपटिया- अभिषेक रंजन
  4. बेतिया- वासी अहमद
  5. रक्सौल- श्याम बिहार प्रसाद
  6. गोविंदगंज- शशि भूषण राज
  7. रीगा- अमित कुमार सिंह टुन्ना
  8. बथनाहा(SC)- नवीन कुमार
  9. बेनिपट्टी- नलिनी रंजन झा
  10. फुलपारस- सुबोध मंडल
  11. फोर्ब्सगंज- मनोज विश्वास
  12. बहादुरपुर- प्रोफेसर मसवार आलम
  13. कदवा- शकील अहमद खान
  14. मनिहारी(ST)- मनोहर प्रसाद सिंह
  15. कोरहा(SC)- पूनम पासवान
  16. सोनबरसा(SC)- सरिता देवी
  17. बेनीपुर- मिथिलेश कुमार चौधरी
  18. सकरा- उमेश राम
  19. मुजफ्फरपुर- बिजेंद्र चौधरी
  20. गोपालगंज- ओम प्रकाश गर्ग
  21. कुचलकोटे- हरि नारायण कुशवाह
  22. लालगंज- आदित्य कुमार राजा
  23. वैशाली- संजीव सिंह
  24. राजा पाकर(SC)- प्रतिमा कुमारी
  25. रोसेरा(SC)- ब्रज किशोर रवि
  26. बछवारा- शिव प्रकाश गरीब दास
  27. बेगुसराय- अमित भूषण
  28. खगरिया- चंदन यादव
  29. बेल्दौर- मिथिलेश कुमार निषाद
  30. भागलपुर- अजीत कुमार शर्मा
  31. सुल्तानगंज- ललन यादव
  32. अमरपुर- जितेंद्र सिंह
  33. लखीसराय- अमरेश कुमार
  34. बारबीघा- त्रिशूलधारी सिंह
  35. बिहारशरीफ- ओमैर खान
  36. नालंदा- कौशलेंद्र कुमार 'छोटे मुखिया'
  37. हरनौत- अरुण कुमार
  38. कुम्हरार- इंद्रदीप चंद्रवंशी
  39. पटना साहिब- शशांत शेखर
  40. बिकाराम- अनिल कुमार सिंह
  41. बक्सर- संजय कुमार तिवारी
  42. राजपुर (SC) - विश्वनाथ राम
  43. चेनारी (SC) - मंगल राम
  44. करगहर- संतोष मिश्रा
  45. कुटुंबा(SC) - राजेश राम
  46. औरंगाबाद- आनंद शंकर सिंह
  47. वजीरगंज- अवधेश कुमार सिंह
  48. हिसुआ- नीतू कुमारी

बिहार में कितने चरण में होगा चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में होंगे. पहला चरण में 6 नवंबर, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. कुल 243 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

Politicsबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025
अगला लेख