जंग ए चुनावी ढोल बजते ही टूट पड़े असम के CM Himanta Biswa Sarma! बोले- जहां धर्म है वहां जीत है, सियासत तेज
असम विधानसभा चुनाव 2026 का ऐलान होते ही सियासत तेज हो गई है. CM हिमंत बिस्व सरमा के ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ ट्वीट ने चुनावी माहौल में नई बहस छेड़ दी है.
15 मार्च, रविवार को चुनाव आयोग ने साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव कार्यक्रम सामने आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और राज्यों के प्रमुख नेताओं के बयान भी लगातार सामने आने लगे हैं. अगर बात Assam की करें तो यहां 9 अप्रैल को एक ही चरण में 126 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. चुनावी ऐलान से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने अपने 65 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है, जिससे राज्य में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है.
वहीं इस बार असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma इस बार एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. हाल ही में 'मियां' शब्द को लेकर दिए गए उनके बयान ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब चुनावी बिगुल बजते ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा- “यतो धर्मस्ततो जयः”, जिसका अर्थ है जहां धर्म है, वहीं जीत है. मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद असम की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है और चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है.
असम में कैसे हैं भाजपा की तैयारी?
Guwahati में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा नेता Ashok Kumar Bhattarai ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक हर स्तर पर समितियों का गठन कर लिया है. संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रहा है.' अशोक कुमार भट्टाराई ने दावा किया कि पार्टी को जीत का पूरा भरोसा है, क्योंकि असम की जनता बीजेपी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से संतुष्ट है. उनके मुताबिक राज्य में हुए विकास और सरकार की नीतियों के आधार पर जनता एक बार फिर बीजेपी को समर्थन देगी.
असम विधानसभा चुनाव: 2016 और 2021 में किसे मिली कितनी सीटें?
असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त होने वाला है. पिछले दो चुनावों यानी 2016 और 2021 के नतीजों पर नजर डालें तो राज्य की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला है.
2021 विधानसभा चुनाव का परिणाम
साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 93 सीटों पर चुनाव लड़ा और उनमें से 60 सीटों पर जीत दर्ज की. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने कुल 75 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई. हालांकि, 2016 के चुनाव के मुकाबले एनडीए को 11 सीटों का नुकसान हुआ था.
2016 में पहली बार सत्ता में आई थी बीजेपी
साल 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सीटें जीतकर पहली बार असम में सरकार बनाई थी. उस समय बीजेपी और उसके सहयोगियों ने मिलकर बहुमत हासिल किया था, जिसने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव किया.
कांग्रेस और उसके गठबंधन का प्रदर्शन
असम में लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी पिछले एक दशक से विपक्ष में है. 2021 के चुनाव में कांग्रेस ने 95 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे केवल 29 सीटों पर ही जीत मिल सकी. हालांकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोट (ग्रैंड अलायंस) ने कुल 50 सीटों पर जीत दर्ज की, जो कि 2016 के मुकाबले 10 सीट ज्यादा थीं.




