Opinion Polls: असम में BJP की बड़ी जीत तो पश्चिम बंगाल में ममता का फिर दिखेगा जादू, किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें?
Opinion Poll 2026 के मुताबिक असम में BJP गठबंधन बहुमत के करीब दिख रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को बढ़त मिल सकती है. Matrize और IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक आइए जानते कि पश्चिम बंगाल और असम में सत्ता की कुर्सी पर किसका दबदबा दिख रहा है?
साल 2026 के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इन चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म हो रहा है और इसी बीच धीरे-धीरे ओपिनियन पोल भी सामने आने लगे हैं, जिनमें से Matrize और IANS के ओपिनियन पोल सामने आए है जिसमें दिलचस्प तस्वीर सामने आई है.
चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर पांच राज्यों में मतदान की तारीखें घोषित कर दी हैं.
- असम, केरल और पुडुचेरी: 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान
- तमिलनाडु: 23 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग
- पश्चिम बंगाल: 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान
- मतगणना: 4 मई
इन सभी राज्यों में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने की है.
क्या असम में फिर से BJP की सरकार बन सकती है?
Matrize-IANS के ओपिनियन पोल के अनुसार 126 सीटों वाली असम विधानसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन बढ़त बनाए हुए है.
- संभावित सीटें (126 सीटें)
- BJP+: 96-98 सीटें
- CONG+: 26-28 सीटें
- OTH: 2-8 सीटें
- संभावित वोट शेयर
- BJP+: 43-44%
- CONG+: 39-40%
- OTH: 18-20%
सर्वे के मुताबिक बीजेपी गठबंधन बहुमत के आंकड़े को आराम से पार कर सकता है, हालांकि वोट शेयर के मामले में कांग्रेस गठबंधन बहुत पीछे नहीं दिख रहा, जिससे कई सीटों पर मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है.
क्या पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का जादू फिर चल सकता है?
294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस बार भी मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है.
ओपिनियन पोल के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन बीजेपी भी मजबूत चुनौती देती नजर आ रही है.
- संभावित सीटें (294 सीटें)
- TMC: 155-170 सीटें
- BJP+: 100-115 सीटें
- OTH: 5-7 सीटें
- संभावित वोट शेयर
- TMC: 43-45%
- BJP+: 41-43%
- OTH: 13-15%
सर्वे के अनुसार टीएमसी को बढ़त मिल सकती है, लेकिन बीजेपी की मजबूत मौजूदगी के कारण कई सीटों पर मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है.
क्या बंगाल में मुकाबला पहले से ज्यादा दिलचस्प होगा?
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे.
- पहला चरण: 23 अप्रैल
- दूसरा चरण: 29 अप्रैल
इसके बाद 4 मई को वोटों की गिनती होगी. अंतिम परिणाम यह तय करेंगे कि ममता बनर्जी की पार्टी सत्ता बरकरार रखती है या बीजेपी अपनी सीटों में बड़ा इजाफा कर पाती है.
चुनाव आयोग के मुताबिक इन पांचों राज्यों में मतदान अप्रैल में होगा और 4 मई को वोटों की गिनती के साथ अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए युवाओं से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि 'मेरे प्रिय मित्रों, आप अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक निभाने जा रहे हैं. आपका वोट आपके राज्य और देश के भविष्य को तय करने का आपका अधिकार और आपकी पसंद है.'




