Begin typing your search...

कौन हैं Gen Z उम्मीदवार Kunki Choudhury, जिनके परिवार पर CM सरमा ने बीफ खाने और देशद्रोही होने का लगाया आरोप?

असम चुनाव से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने AJP उम्मीदवार कुनकी चौधरी के परिवार पर बीफ खाने और देशद्रोही होने का आरोप लगाया है. साथ ही, उन्होंने FIR दर्ज कराने की भी चेतावनी दी है. आइए, जानते हैं कुनकी चौधरी कौन हैं...

pinki choudhury himanta biswa sarma photo
X

Himanta Biswa Sarma ने Pinki Choudhury के परिवार पर साधा निशाना

( Image Source:  X/@ratanac81230688/ani )

असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने विधानसभा चुनाव से पहले बीफ विवाद को लेकर Kunki Choudhury और उनकी मां Sujata Gurung Choudhury पर तीखा हमला बोला है. इस विवाद ने चुनाव से पहले असम की राजनीति को गरमा दिया है. Assam Jatiya Parishad और Bharatiya Janata Party के बीच टकराव बढ़ गया है.

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में बीफ खाने की संस्कृति को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा, "मेरे अनुरोध के बाद अब मुस्लिम समुदाय के लोग भी बीफ की जगह भैंस का मांस खा रहे हैं. असम में कैटल प्रिजर्वेशन एक्ट लागू है और कानून का उल्लंघन करने वालों को तीन साल तक की जेल हो सकती है." उन्होंने आगे कहा कि बीफ खाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी.

कौन हैं कुनकी चौधरी?

कुनकी चौधरी गुवाहाटी सेंट्रल से चुनाव लड़ लड़ रही है. उनकी उम्र 26-27 साल है. उन्हें इस चुनाव में असम की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार (Youngest Candidate) बताया जा रहा है. वह क्षेत्रीय दल असम जातीय परिषद (AJP) की उम्मीदवार हैं, जिसे कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन का समर्थन हासिल है. उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से 'एजुकेशनल लीडरशिप' में मास्टर डिग्री प्राप्त की है. वह अपनी 'Assam First' सोच के साथ चुनाव लड़ रही हैं और उनके प्रमुख वादों में गुवाहाटी में कृत्रिम बाढ़ की समस्या, रोजगार, कचरा निपटान और गैस पाइपलाइन जैसे मुद्दे शामिल हैं.

सीएम सरमा ने कुनकी चौधरी पर क्या आरोप लगाया?

सीएम सरमा ने कुनकी चौधरी की मां सुजाता गुरुंग चौधरी के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने बीफ (गोमांस) खाने की तस्वीरें साझा की थीं और 'सनातनी' भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां की थीं. मुख्यमंत्री ने उन पर और उनके परिवार पर 'राष्ट्र-विरोधी' तत्वों (जैसे शरजील इमाम और उमर खालिद) का समर्थन करने और भारत के 'चिकन नेक' (सिलिगुड़ी कॉरिडोर) को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप भी लगाए हैं.

कुनकी चौधरी ने क्या कहा?

बीफ विवाद के बीच गुवाहाटी में Kunki Choudhury की रैली के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ. वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी "AJP Go Back" के नारे लगाते नजर आए. कुंकी चौधरी ने आरोप लगाया कि बीजेपी आईटी सेल ने उनका AI-जनरेटेड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाया है. उन्होंने कहा, "इतनी बेताबी क्यों? अगर वीडियो बनाना है तो मेरे घर आकर बयान रिकॉर्ड कर सकते हैं."

असम में कब होगा चुनाव?

असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है. इससे पहले हिमंता सरमा ने Jorhat में बड़ा रोड शो किया. जोरहाट को Gaurav Gogoi का गढ़ माना जाता है, लेकिन यहां Hitendra Nath Goswami चुनौती पेश कर रहे हैं,

रोड शो के दौरान सरमा ने क्या कहा?

रोड शो के दौरान हिमंता सरमा ने कहा, "जोरहाट में लोगों का सैलाब उमड़ा है. लोग विकास के नाम पर वोट देंगे और हितेंद्र नाथ गोस्वामी बड़ी जीत दर्ज करेंगे. अपर असम की सभी सीटों पर हम जीतेंगे."

विधानसभा चुनाव 2026हिमंत बिस्वा सरमाPolitics
अगला लेख