Begin typing your search...

मेरा राशिद मेरा सलीम ऐसा नहीं है', जबरदस्ती बीफ खिलाने से लेकर कंवर्ट करने तक - Kerala Story 2 के ट्रेलर पर सोशल में हल्ला

‘मेरा राशिद, मेरा सलीम ऐसा नहीं है’ जैसे डायलॉग के साथ Kerala Story 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. जबरन बीफ खिलाने और धर्म परिवर्तन जैसे सेंसेटिव मुद्दों को दिखाए जाने पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

kerala story 2
X
( Image Source:  x-@himanshulive07 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 18 Feb 2026 11:22 AM IST

केरल स्टोरी 2 को ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगेट खड़े हो जाएंगे. इस ट्रेलर में लव जिहाद को बखबूी से दिखाया गया है. कैसे मुस्लिम धर्म के लोग हिंदू लड़कियों को शादी से पहले धर्म न बदलवाने के झूठे वादे कर उनसे निकाह कर लेते हैं और फिर किस तरह से उन पर अत्याचार करते हैं.

इस ट्रेलर का सबसे दिल दहलाने वाला सीन वह है, जिसमें जबरदस्ती एक हिंदू लड़की को बीफ खिलाया जाता है. इतना ही नहीं, इस ट्रेलर में ऐसे कई डायलॉग हैं, जिन्हें सुनकर आप एक बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या यकीनन कंडीशन इतनी ज्यादा खराब है. यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी. इस ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हल्ला मच गया है.

एक्स पर यूजर्स ने क्या कहा?

केरला स्टोरी 2 के ट्रेलर को लेकर एक्स पर यूजर्स अपनी राय रख रहे हैं. जहां एक्स पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा 'केरल स्टोरी 2.0 इसी सच्चाई को दिखाती है. 'हिंदुओं, ये तुम्हारी होने वाली बेटियां और बहनें हो सकती हैं, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इनकी रक्षा करो.'

मेरा राशिद- सलमान ऐसा नहीं है

अक्सर आपने भी प्यार में पड़ी लड़कियों के जुबान से यह बात सुनी होगी कि मेरा राशिद या सलमान ऐसा नहीं. ऐसा कहने वाली लड़कियों के लिए यह फिल्म आइना हो सकती है. इसी पर हिमांशु मिश्रा नाम के यूजर ने ट्रेलर को लेकर कहा कि 'जो बोलते हैं न मेरा राशिद, मेरा सलमान, मेरा साबिर वैसा नहीं है. उनके और उनके परिवार को ये ज़रूर देखना चाहिए. साथ में देश के हर सनातनी भाई-बहन, सिख, जैन, बौद्ध लोगों को देखना चाहिए.

इस्लामिक डेमोग्राफिक इनवेज़न की कोशिश

इस फिल्म में एक डायलॉग है, जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे. जहां फिल्म का किरदार सलीम कहता है कि भारत की 8.5 करोड़ अनमैरिड हिंदू लड़कियां उसके निशाने पर हैं. इस पर अमिता मालवीय नाम के यूजर ने कमेंट कर कहा ' सलीम कहता है कि भारत की 8.5 करोड़ अविवाहित हिंदू लड़कियां उसका टारगेट है. एक भी लड़की को नहीं छोड़ेंगे, सब को कंवर्ट करेंगे. ये है उसका मिशन...लव जिहाद असली है. केरल स्टोरी 2 इस्लामिक डेमोग्राफिक इनवेज़न की खतरनाक कोशिश को सामने लाती है.'


bollywood
अगला लेख