Begin typing your search...

Fact Check: वर्ल्ड कप में IND W vs PAK W मैच के दौरान हुई हाथापाई! क्या है सोशल पर वायरल वीडियो का सच?

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मैच के दौरान दोनों टीमों की खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प हुई.

ind w vs pak w Fight Video viral
X

ind w vs pak w Fight Video viral

( Image Source:  X/ @TheIndianWiree )

Women's T20 World Cup 2026: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. वहीं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मैच के दौरान दोनों टीमों की खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प हुई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. इस वीडियो को लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है. हालांकि, जब वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली.

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पिच के बीच में भारतीय बल्लेबाज के साथ कथित तौर पर हाथापाई करती नजर आ रही है. वीडियो में अंपायर और अन्य खिलाड़ी भी बीच-बचाव करते दिखाई देते हैं. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान मैदान पर तनाव बढ़ गया था और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया था.

क्या है वीडियो की सच्चाई?

वायरल वीडियो की जांच में सामने आया कि मैच के दौरान ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला प्रतिस्पर्धी जरूर रहा, लेकिन मैदान पर किसी तरह की मारपीट या धक्का-मुक्की की घटना दर्ज नहीं हुई. सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो AI तकनीक का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है. वीडियो में खिलाड़ियों के चेहरे और गतिविधियों को इस तरह एडिट किया गया है कि वह वास्तविक घटना जैसा प्रतीत हो, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ था.

मैच के दौरान क्या हुआ था?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पूरी तरह खेल भावना के साथ संपन्न हुआ. हालांकि मैच के बाद कप्तानों के बीच हैंडशेक को लेकर चर्चा जरूर हुई, लेकिन मैदान पर किसी तरह का विवाद या टकराव देखने को नहीं मिला. मैच के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों की ओर से भी किसी झड़प की पुष्टि नहीं की गई.

भारत ने कितने रन से जीता मैच?

मैच की बात करें तो भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार 68 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा.

भारत की जीत की सबसे अहम रोल दीप्ति शर्मा का रहा. उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके. दीप्ति की शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 64 रन से अपने नाम कर लिया.

अगला लेख