चीन द्वारा पाकिस्तान को दी गई हंगोर क्लास सबमरीन को लेकर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चिंता जताई है. बताया जा रहा है कि 2015 में हुए अरबों डॉलर के समझौते के तहत पाकिस्तान को कुल 8 हंगोर सबमरीन मिलनी हैं, जिनमें से कुछ की आपूर्ति शुरू हो चुकी है. जानिए इस सबमरीन की क्षमता क्या है, हिंद महासागर और अरब सागर में इसका रणनीतिक महत्व कितना है, और क्यों इसे भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए संभावित चुनौती माना जा रहा है. साथ ही जानें डिफेंस एक्सपर्ट्स का इस पूरे घटनाक्रम पर क्या कहना है और चीन-पाकिस्तान की इस साझेदारी को क्षेत्रीय शक्ति संतुलन के नजरिए से कैसे देखा जा रहा है.