Begin typing your search...

IND A vs AFG A: Out Or Not Out? विवाद के केंद्र में फिर वैभव सूर्यवंशी, अंपायर के फैसले से कौन नाखुश; 5 पॉइंट में जानें सबकुछ

खराब फॉर्म वैभव सूर्यवंशी का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है. अफगानिस्तान ए के खिलाफ भी वैभव लंबी पारी नहीं खेल पाए लेकिन मैच की पहली ही गेंद पर उनके कैच आउट पर छोड़ा बवाल जरूर देखने को मिला.

Vaibhav Sooryavanshi
X

Vaibhav Sooryavanshi

( Image Source:  X/ Vaibhav Sooryavanshi )

IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले गए ट्राई-सीरीज़ के मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि तीसरे अंपायर का एक विवादित फैसला बना है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट फैंस के बीच बहस छेड़ दी है.

मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी शून्य रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब उन्हें कैच आउट की अपील पर तीसरे अंपायर के पास भेजा गया. रिप्ले देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाज को पवेलियन लौटना पड़ेगा, लेकिन तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दे दिया. इस फैसले के बाद मैदान पर अफगानिस्तान ए के खिलाड़ियों ने भी नाराजगी जताई, जबकि सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं. इस मैच में वैभव 38 रन बनाकर आउट हुए.

5 पॉइंट में जानें पूरा मामला

1. मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी अभी अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. इसी बीच उनके खिलाफ कैच आउट की अपील हुई और मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंच गया. रिप्ले में ऐसा दिखाई दे रहा था कि अफगानिस्तान ए के खिलाड़ी ने कैच को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. कई दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को लगा कि अब वैभव को मैदान छोड़ना पड़ेगा.

2. दिलचस्प बात यह रही कि वैभव सूर्यवंशी खुद भी आउट होने की उम्मीद कर रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लगभग बाउंड्री रोप पार कर ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ चुके थे. हालांकि, तभी स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर तीसरे अंपायर का फैसला आया और हरी बत्ती जलते ही उन्हें नॉट आउट घोषित कर दिया गया. इसके बाद वैभव वापस क्रीज पर लौट आए.

3. फैसला सुनाने से पहले तीसरे अंपायर ने रिप्ले को कई बार देखा. उनका मानना था कि कैच लेते समय गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू गया था. फैसला सुनाते हुए उन्होंने कहा "गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा था, मैंने अपना फैसला ले लिया है."

4. तीसरे अंपायर का फैसला आते ही अफगानिस्तान ए के खिलाड़ी हैरान रह गए. खिलाड़ियों ने मैदान पर मौजूद अंपायरों से चर्चा की और फैसले को लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा. हालांकि, नियमों के तहत तीसरे अंपायर का फैसला अंतिम माना गया और खेल आगे बढ़ा. बावजूद इसके, खिलाड़ियों की नाराजगी मैदान पर साफ दिखाई दी.

5. अंपायर के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई यूजर्स ने दावा किया कि रिप्ले में कैच पूरी तरह साफ नजर आ रहा था और बल्लेबाज को आउट दिया जाना चाहिए था. कुछ लोगों ने तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए

अगला लेख