Begin typing your search...

IPL 2026: CSK ने ठुकराया, DC ने अपनाया; करियर की बेस्ट पारी खेलने वाले समीर रिजवी कौन?

दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत हासिल करके टूर्नामेंट का आगाज किया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली, जिसकी गूंज अब दूर-दूर तक सुनाई दे रही है.

who is Sameer Rizvi
X

दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी

( Image Source:  X/ @IPL )

IPL 2026, LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मैच 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत हासिल करके टूर्नामेंट का आगाज किया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली, जिसकी गूंज अब दूर-दूर तक सुनाई दे रही है.

एक समय मैच में दिल्ली की टीम बल्लेबाजी के दौरान थोड़ी मुसीबत में दिख रही थी, लेकिन समीर रिजवी ने सिर्फ एक छोर को संभाले रखा बल्कि करियर की बेस्ट पारी खेलकर टीम को जीत भी दिलाई.

कौन हैं समीर रिजवी?

मेरठ के रहने वाले समीर रिजवी घरेलू क्रिकेट में यूपी की तरफ से खेलते हैं. उनको अक्सर पूर्व दिग्गज सुरेश रैना से जोड़कर देखा जाता है. जिसके चलतो उनको दाएं हाथ का सुरेश रैना भी कहा जाता है. आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन ये सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था. जिसके बाद सीएसके ने इस बार समीर को रिलीज कर दिया था.

वहीं आईपीएल 2025 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी पर दांव खेला. दिल्ली ने समीर को 95 लाख में खरीदा था. अब उन्होंने सीजन-19 के अपने पहले ही मैच में साबित कर दिया कि उनमें कितनी काबिलियत है.

करियर की बेस्ट पारी

इस मैच में समीर रिजवी ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. ये उनके आईपीएल करियर की बेस्ट पारी बन गई है.

एक समय मैच में दिल्ली का स्कोर 26 रनों पर 4 विकेट था, लेकिन समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर मैच को दिल्ली की झोली में डाल दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया.

आईपीएल
अगला लेख