Begin typing your search...

भारतीय टीम को बड़ा झटका! अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज़ नहीं खेल पाएंगे कोहली, आखिर क्या है वजह?

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सीरीज नहीं खेल पाएंगे.

भारतीय टीम को बड़ा झटका! अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज़ नहीं खेल पाएंगे कोहली, आखिर क्या है वजह?
X

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

विराट कोहली हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे और पूरे सीजन में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ा नुकसान मानी जा रही है.

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के साथ सीरीज क्यों नहीं खेल पाएंगे?

जानकारी के मुताबिक, कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह आगामी मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने पुष्टि की है कि विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

कब खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में और तीसरा व अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा.

कब चोटिल हुए विराट कोहली?

विराट कोहली की चोट को लेकर चर्चा उस समय शुरू हुई थी, जब आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान वह दौड़ते समय असहज नजर आए थे. फाइनल में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटन्स से हुआ था, जहां कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए थे. उनकी इस पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था.

हालांकि मैच के अंतिम चरण में कोहली दौड़ने के दौरान परेशानी महसूस करते दिखाई दिए थे. इसके बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और टीम को जीत दिलाने तक बल्लेबाजी जारी रखी.

मेडिकल जांच में सामने आई चोट?

फाइनल मुकाबले के बाद जब विराट कोहली की मेडिकल जांच कराई गई तो पता चला कि वह हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं. हालांकि अभी तक उनकी चोट की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फिर भी मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया गया है ताकि वह पूरी तरह फिट होकर वापसी कर सकें.

कैसे खेल रहे थे विराट कोहली?

इस दौरान उनका औसत 56.25 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 165.85 दर्ज किया गया. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं और आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन चोट के कारण अब वह टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम?

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे.

भारत बनाम अफगानिस्तान का पूरा शेड्यूल क्या?

टेस्ट मैच – 6 जून, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9:30 बजे

पहला वनडे – 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे

दूसरा वनडे – 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे

तीसरा वनडे – 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे

अगला लेख