Begin typing your search...

इंग्लैंड की धरती, टीम इंडिया में फूट! क्या सच में विराट-गंभीर की हो चुकी है बोलचाल बंद, सोशल पर बवाल मचा रहे फोटो-वीडियो

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच से पहले सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड में विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच बोलचाल बंद है.

virat kohli ignored gautam gambhir
X

virat kohli ignored gautam gambhir

( Image Source:  X/ @Vikas662005 )

IND vs ENG 1st ODI: टी20 सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई यानी आज बर्मिंघम में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की भी वापसी हुई है जो अब महज एक ही फॉर्मेट खेलते हैं. वहीं मैच से पहले सोशल मीडिया पर विराट कोहली और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की अनबन और बोलचाल बंद को लेकर काफी चर्चा हो रही है.

ऐसे कई वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभी तक इंग्लैंड में विराट और गंभीर की बातचीत नहीं हुई है, भले ही प्रैक्टिस सब एकसाथ कर रहे हो लेकिन विराट और गंभीर को दूर-दूर देखा जा रहा है. जिसके बाद अब कुछ यूजर्स टीम इंडिया में फूट पड़ने की अटकलें लगाने लगे हैं.

प्रैक्टिस सेशन में क्या हुआ?

'टाइम्स नाउ न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, जब विराट कोहली नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर दूर से उन्हें देखते रहे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभ्यास समाप्त होने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, नेट्स से बाहर आने के बाद विराट कोहली सीधे बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के पास पहुंचे. बताया गया कि उन्होंने कोटक के साथ तकनीकी पहलुओं पर काफी देर तक चर्चा की.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब गौतम गंभीर टीम के अन्य खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे, तब विराट कोहली अपना किट बैग लेकर वहां से आगे निकल गए. इस घटनाक्रम के बाद दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

क्या पहले भी हो चुकी है अनबन?

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मतभेदों की चर्चाएं पहले भी होती रही हैं. दोनों के बीच आईपीएल के दौरान मैदान पर हुई तीखी बहस लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही थी. इसके अलावा, कोच बनने से पहले गौतम गंभीर द्वारा विराट कोहली को लेकर दिए गए कुछ बयानों को लेकर भी कई बार बहस छिड़ चुकी है.

क्या टीम इंडिया में है कोई नया विवाद?

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर न तो विराट कोहली और न ही गौतम गंभीर की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है. ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि टीम के भीतर किसी तरह का मतभेद है. आगामी मुकाबलों के दौरान दोनों की सार्वजनिक मौजूदगी और टीम का प्रदर्शन इस चर्चा पर विराम लगा सकता है.

अगला लेख