Begin typing your search...

क्या याद है आपको ODI WC 2011 फाइनल, जब सचिन-विराट ने की थी गेंदबाजी; जानें कैसा था प्रदर्शन

आज बहुत कम लोग जानते होंगे कि ODI WC 20211 फाइनल मुकाबले में क्रिकेट के भगवान दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी गेंदबाजी की थी और दोनों ने 6-6 की इकॉनमी से रन खर्च किए थे.

ICC ODI WC 2011 Final
X

वर्ल्ड कप 2011 जीतने के बाद टीम इंडिया

( Image Source:  X/@BCCI )

ICC ODI WC 2011 Final: टीम इंडिया ने साल 2011 में श्रीलंका को फाइनल में हराकर 28 साल के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब को अपने नाम किया था. वैसे तो इस फाइनल मैच को गौतम गंभीर और एमएस धोनी की शानदार पारियों के लिए याद किया जाता है, जहां गंभीर ने 97 और धोनी ने नाबाद 91 रनों की पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया था.

लेकिन आज बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस फाइनल मुकाबले में क्रिकेट के भगवान दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी गेंदबाजी की थी और दोनों ने 6-6 की इकॉनमी से रन खर्च किए थे. हालांकि दोनों दिग्गजों को कोई विकेट नहीं मिला था.

कैसी रही थी सचिन-विराट की गेंदबाजी?

इस फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए थे. श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए महेला जयवर्धने ने सबसे ज्यादा 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं टीम इंडिया की तरप से गेंदबाजी करते हुए युवराज सिंह और जहीर खान ने 2-2 विकेट तो हरभजन सिंह ने 1 विकेट हासिल किया था.

वहीं सचिन तेंदुलकर ने मैच में 2 ओवर डाले थे, इस दौरान उन्होंने 12 रन खर्च किए थे. वहीं विराट कोहली ने 1 ओवर डाला था, जिसमें कोहली ने 6 रन खर्च किए थे और दोनों को कोई विकेट नहीं मिला था.

कौन था प्लेयर ऑफ द मैच?

फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 79 गेंदों पर 91 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे. आखिर में धोनी ने छक्का लगाकर जो बैट घुमाया था वो मोमेंट आज तक फैंस भूल नहीं पाए हैं.

अगला लेख