Begin typing your search...

T20 WC 2026: अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, क्या नामीबिया के खिलाफ खेल पाएंगे मैच?

अभिषेक शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिली है. पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए अभिषेक को अब छुट्टी दे दी गई है.

abhishek sharma fitness update
X

abhishek sharma

( Image Source:  X/ @OfficialAbhi04 )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 12 Feb 2026 1:13 PM

T20 World Cup 2026, IND vs NAM: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिली है. पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए अभिषेक को अब छुट्टी दे दी गई है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस अहम मुकाबले से पहले उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के दिल्ली पहुंचते ही अभिषेक शर्मा को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था. हालांकि बुधवार, 11 फरवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. अब उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर अंतिम फैसला मैच के दिन लिया जाएगा.

क्या खेल पाएंगे अभिषेक शर्मा?

मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा ने अभिषेक की सेहत को लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने कहा 'जब हम दिल्ली पहुंचे, तो उन्हें जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. हमारे पास एक और दिन है, इसलिए हम कल फैसला करेंगे.'

तिलक ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे या नहीं. टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस का आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगा. जानकारी के मुताबिक अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि अभिषेक शर्मा 12 फरवरी को नामीबिया के साथ होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं.

कैसा रहा थे पहले मैच में प्रदर्शन?

टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएसए के साथ हुआ था. भले ही भारतीय टीम ने इस मैच को जीत लिया था, लेकिन अभिषेक शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. यूएसए के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे. ऐसे में टीम इंडिया और फैंस चाहेंगे कि अभिषेक शर्मा जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर लौटे और चौके-छक्कों से सभी का मनोरंजन करें.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख