Begin typing your search...

SL vs IND: हवा में चीते जैसी छलांग, एक हाथ से शुभमन गिल ने पकड़ा ऐसा कैच... आंखों पर नहीं होगा यकीन- देखें वीडियो

गाले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कमाल का कैच पकड़कर हर किसी को हैरान कर दिया. गिल ने एक हाथ से ऐसा कैच पकड़ा की, मांजरेकर भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए.

Shubman Gill Catch
X

Shubman Gill Catch

( Image Source:  X/ @BCCI )

Sri Lanka vs India 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 462 रनों पर समाप्त हुई. जिसके बाद तीसरे दिन टीम इंडिया की कमाल की गेंदबाजी के साथ-साथ बेहद ही शानदार फील्डिंग भी देखने को मिली.

कप्तान शुभमन गिल के कैच ने तो हर किसी को हैरान कर दिया, कमेंटेटर्स भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाए. गिल ने बाईं ओर पूरी ताकत से छलांग लगाकर एक हाथ से गेंद को हवा में ही लपक लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

किस ओवर में पकड़ा कैच?

यह कैच कुलदीप यादव के 17वें ओवर की पहली गेंद पर आया. मेंडिस गेंद की पिच तक पहुंचने के लिए आगे बढ़े और उसे एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलने की कोशिश की. गेंद बल्ले से लगने के बाद कुछ ऊपर उठी, लेकिन गिल के बाईं ओर तेजी से आने के कारण बल्लेबाज के लिए शॉट का नतीजा बेहद निराशाजनक रहा.

गिल ने हवा में छलांग लगाई और अपने बाएं हाथ से गेंद को लपक लिया. कैच लेने के बाद गिल ने यह सुनिश्चित किया कि जमीन पर गिरते समय गेंद उनके हाथ से बाहर न निकले. इसके बाद उन्होंने खुशी में गेंद हवा में उछाली और हाथ ऊपर उठाकर जश्न मनाया.

कैच देखकर क्या बोले संजय मांजरेकर?

गिल के इस शानदार कैच पर कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने भी उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने ऑन एयर कहा "वाह, उन्हें वह कैच लेने का कोई हक नहीं था. सच कहूं तो, वह कैच उनकी पहुंच से बाहर था. बल्लेबाज भी यही सोचता, हां, गेंद हवा में थी, लेकिन काफी दूर थी उस इलाके में देखे जाने वाले बेहतरीन कैचों में से एक."

लंच तक कितना रहा श्रीलंका का स्कोर?

बल्लेबाजी के बाद अब टीम इंडिया के गेंदबाजी भी काफी शानदार देखने को मिल रही है. तीसरे दिन लंच ब्रेक तक भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 99 रनों पर ही 5 झटके दे दिए थे. टीम इंडिया की तरफ से मानव सुथर ने 2 विकेट, सिराज, कुलदीप और जडेजा ने 1-1-1 विकेट चटकाया है.

भारत ने पहली पारी में कितने बनाए रन?

गाले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने 462 रन बनाए. भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड्डिकल ने सबसे ज्यादा 167 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51, ऋषभ पंत 39 और यशस्वी जायसवाल ने 32 रनों की पारी खेली.

अगला लेख