48वीं मंजिल पर Shreyas Iyer का लग्जरी घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश! Gym, स्नीकर्स कलेक्शन से लेकर क्या-क्या है खास?
केरल के त्रिशूर में जन्मे श्रेयस अय्यर भले ही मुंबई में पले-बढ़े हों, लेकिन आज उनका ठिकाना मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों में से एक में है. उनका लग्जरी अपार्टमेंट शहर के मशहूर Lodha World Towers में स्थित है.
Shreyas Iyer Luxury Apartment
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे हैं. उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और टॉप पर बनी हुई है. वहीं श्रेयस अय्यर न सिर्फ मैदान पर अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल भी अक्सर चर्चा में रहती हैय उनका अंदाज, चाहे खेल का हो या निजी जीवन का, हमेशा सुर्खियां बटोरता है. इसी कड़ी में उनका आलीशान घर भी उनकी पर्सनैलिटी की तरह ही खास और स्टाइलिश माना जाता है.
केरल के त्रिशूर में जन्मे श्रेयस अय्यर भले ही मुंबई में पले-बढ़े हों, लेकिन आज उनका ठिकाना मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों में से एक में है. उनका लग्जरी अपार्टमेंट शहर के मशहूर Lodha World Towers में स्थित है, जहां से मुंबई का शानदार नजारा देखने को मिलता है.
कितनी है कीमत?
श्रेयस अय्यर का यह 4 बीएचके अपार्टमेंट लोअर परेल की 48वीं मंजिल पर स्थित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साल 2020 में इस घर को करीब 12 करोड़ रुपये में खरीदा था. ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यह अपार्टमेंट शहर की भागदौड़ से दूर एक शांत माहौल भी प्रदान करता है.
कैसा है घर का इंटीरियर?
इस घर की खासियत इसकी खूबसूरत इंटीरियर डिजाइन है. लकड़ी के गर्म फर्श, हल्के और सॉफ्ट रंगों की सजावट और बड़ी कांच की खिड़कियां इसे एक प्रीमियम लुक देती हैं. प्राकृतिक रोशनी से भरपूर यह अपार्टमेंट खुलापन और सुकून दोनों का एहसास कराता है.
Instagram/ shreyasiyer96
घर में कितने बेडरूम?
घर में चार बेडरूम हैं, जिन्हें खास तरीके से डिजाइन किया गया है. हर कमरे के साथ अटैच बाथरूम है. मास्टर बेडरूम को एक प्राइवेट रिट्रीट की तरह सजाया गया है, जो श्रेयस की सादगी और एलिगेंस को दर्शाता है. घर के एक कमरे को स्टडी एरिया में बदला गया है, जहां वह आराम से काम कर सकते हैं. वहीं, एक अन्य कमरे को शानदार वॉक-इन वार्डरोब में तब्दील किया गया है, जो उनके फैशन के प्रति लगाव को साफ दर्शाता है.
क्या है खास बात?
लिविंग रूम इस घर का दिल है, जिसे आरामदायक और आकर्षक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. यहां परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक परफेक्ट माहौल तैयार किया गया है. इस अपार्टमेंट की सबसे खास बात इसकी बड़ी बालकनी है. यहां से मुंबई शहर का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है. आरामदायक बैठने की जगह और पौधों से सजी यह बालकनी सुकून के पल बिताने के लिए बेहतरीन है.
घर में क्या-क्या सुविधा?
एक प्रोफेशनल खिलाड़ी होने के नाते फिटनेस श्रेयस के लिए बेहद जरूरी है. इसी वजह से उन्होंने अपने घर में एक अत्याधुनिक जिम तैयार किया है. इसमें शीशे की दीवारें और बड़ी खिड़कियां हैं, जिससे वर्कआउट के दौरान भी खुलापन महसूस होता है. श्रेयस अय्यर को स्नीकर्स का खास शौक है.
उन्होंने अपने प्रीमियम स्नीकर्स कलेक्शन के लिए एक पूरा कमरा अलग से रखा है. यह कमरा बेहद व्यवस्थित है और इसमें कई तरह के शानदार स्नीकर्स सजे हुए हैं. इसके अलावा घर में एक अलग गेमिंग रूम भी बनाया गया है, जहां श्रेयस अपने खाली समय में रिलैक्स करते हैं. इसमें बड़ी स्क्रीन, आरामदायक सीटिंग और आधुनिक गेमिंग कंसोल मौजूद हैं.




