Begin typing your search...
Chhattisgarh Board result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10-12वीं बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, डाउनलोड करें मार्कशीट
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं. आप cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
( Image Source:
chatgpt )
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने आखिरकार 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 जारी कर दिए हैं. लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम साबित हुआ है, क्योंकि रिजल्ट जारी हो चुका है. आप cgbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं.
इसके लिए केवल रोल नंबर की जरूरत होगी. रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को सब्र के साथ अपना स्कोर देखने की सलाह दी गई है.
रिजल्ट कहां देखें?
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके लिए नीचे दी गई वेबसाइट्स का उपयोग किया जा सकता है:
- cgbse.nic.in
- results.cg.nic.in
- डिजिलॉकर
- एसएमएस
- रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर अपने पास रखना जरूरी है.
ऐसे चेक करें CGBSE 10th Result 2026
- छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स दिए गए हैं-
- सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर Class 10 या Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड टाइप करें.
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड करके सेव रख सकते हैं.
किन बातों का रखें ध्यान
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अपने पास रोल नंबर रखें.
- इसके अलावा, इस बात का ध्यान रखें कि नेटवर्क सही आ रहे हों.
- कई बार ऑफिशियल वेबसाइट का सर्वर डाउन हो जाता है. इसलिए डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक करना आना चाहिए.




