Begin typing your search...

इतिहास में पहली बार England Men's Cricket Team को मिली महिला कोच, कौन हैं Sarah Taylor, कैसा रहा करियर?

इंग्लैंड की पूर्व महिला विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पुरुष टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है.

Sarah Taylor
X

Sarah Taylor

( Image Source:  X/ @ESPNcricinfo )

इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में अब नया अध्याय जुड़ने वाला है. पहली बार कोई महिला इंग्लैंड मेन्स टीम में फील्डिंग कोच के रूप में काम करती हुई दिखाई देने वाली है. जी हां हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर सारा टेलर की. सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पुरुष टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है.

अपने दौर में सारा टेलर महान विकेटकीपरों में शुमार रही हैं. टेलर का अनुभव और विकेटकीपिंग कौशल इंग्लैंड की पुरुष टीम के खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. उनकी तकनीकी समझ और खेल को पढ़ने की क्षमता लंबे समय से सराही जाती रही है.

क्या है ECB का बयान?

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने सारा टेलर की कोचिंग क्षमता की खुलकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि वह अपने काम में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं. उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है, और उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ और एड बार्नी के साथ बहुत काम किया है. वे उनकी बहुत प्रशंसा करते हैं. इसलिए, जैसा कि हम देख सकते हैं, वह इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं.”

बता दें. इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टेस्ट टीम से पहले सारा टेलर इंग्लैंड लायंस टीम के साथ भी जुड़ चुकी हैं. वहां उन्होंने पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नेतृत्व में काम किया था. इसके अलावा टेलर ससेक्स पुरुष टीम और द हंड्रेड फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.

कौन हैं सारा टेलर?

सारा टेलर का जन्म 20 मई 1989 को लंदन में हुआ था. उन्होंने साल 2006 में इंग्लैंड के लिए अपना क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था. इसके अलावा सारा ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने अपने करियर में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए 10 टेस्ट, 126 वनडे और 90 टी20 मैच खेले थे.

टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए सारा ने 300 रन बनाए थे. इसके अलावा वनडे में बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 4056 रन निकले थे, जिसमें 20 अर्धशतक और 7 शतक शामिल रहे. वहीं टी20 में उन्होंने 2233 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 17 अर्धशतक निकले थे.

कौन-कौन से बनाए रिकॉर्ड?

1. वुमेंस वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग- 51

2. विकेट के पीछे दूसरे सबसे ज्यादा डिसमिसल- 136

3. 200 रन की पारी और 10 विकेटकीपिंग डिसमिसल

4. T20I में बिना डक पर आउट हुए सबसे ज्यादा पारियां- 75

अगला लेख