Begin typing your search...

सानिया मिर्जा को कौन बुलाता है कॉफी डेट पर, क्या पूर्व टेनिस खिलाड़ी की जिंदगी में हुई किसी नए शख्स की एंट्री; खुद किया खुलासा

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के टॉक शो 'डबल डेट' में पहुंचीं सानिया ने अपनी डेटिंग लाइफ और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. शोएब मलिक से तलाक के बाद क्या सानिया मिर्जा की जिंदगी में किसी नए शख्स की एंट्री हुई है?

Sania Mirza
X

Sania Mirza

( Image Source:  ChatGPT )

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद अक्सर उनकी दूसरी शादी और नई रिलेशनशिप को लेकर सवाल उठते रहे हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि क्या सानिया की जिंदगी में किसी नए शख्स ने दस्तक दी है या वह फिलहाल अकेले रहना पसंद कर रही हैं. अब टेनिस स्टार ने खुद इन सवालों का जवाब दिया है. सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक टॉक शो में अपनी निजी जिंदगी और डेटिंग को लेकर खुलकर बात की.

क्या सानिया को मिल रहे हैं डेटिंग के ऑफर?

सानिया मिर्जा हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के टॉक शो 'डबल डेट' में पहुंची थीं. इस शो में उनके साथ उनकी करीबी दोस्त और फिल्ममेकर फराह खान भी मौजूद थीं. बातचीत के दौरान सानिया की डेटिंग लाइफ का जिक्र हुआ और उनसे पूछा गया कि क्या कोई उन्हें कॉफी डेट पर चलने के लिए पूछता है?

इस सवाल पर सानिया ने बताया कि उनके कई पुरुष दोस्त उन्हें बाहर घूमने और साथ समय बिताने के लिए बुलाते हैं. हालांकि, उनके साथ इन दोस्तों का व्यवहार बिल्कुल दोस्ताना होता है. वे उन्हें रोमांटिक नजरिए से नहीं देखते, बल्कि एक दोस्त या लड़के की तरह ही उनके साथ पेश आते हैं.

फराह खान ने कौन सा बताया दिलचस्प किस्सा?

बातचीत के दौरान फराह खान ने भी सानिया की निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके कुछ दोस्त अक्सर उनसे पूछते रहते हैं कि क्या सानिया मिर्जा वाकई सिंगल हैं? इस पर सानिया ने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी. उन्होंने कहा 'मेरी जिंदगी में कोई मर्द नहीं है और मुझे नहीं पता कि भविष्य में कोई होगा भी या नहीं.'

कब हुआ था तलाक?

सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी की थी. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी. इस रिश्ते से उनका एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है. हालांकि, शादी के करीब 13 साल बाद साल 2023 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद जनवरी 2024 में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली. वहीं सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चाओं से दूर रखा है.

अगला लेख