Begin typing your search...

रितिका! मैं तुम्हें भूल जाऊं, यह हो नहीं सकता... जब Rohit Sharma ने Wife के लिए बोला सुनील शेट्टी का फेमस डायलॉग, देखें VIDEO

Family Full House with Rohit Sharma में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिल रहा है. सोनी टीवी की ओर से जारी एक वीडियो में रोहित शर्मा बॉलीवुड फिल्म 'धड़कन' का सबसे फेमस डायलॉग बोलते हुए नजर आते हैं.

rohit sharma suniel shetty ritika sajdeh dhadkan movie famous dialogue
X
( Image Source:  x.com/SonyTV )

अंजली... मैं तुम्हें भूल जाऊं , यह हो नहीं सकता... और तुम मुझे भूल जाओ...यह मैं होने नहीं दूंगा... साल 2002 में आई बॉलीवुड फिल्म 'धड़कन' का यह डायलॉग आपने जरूर सुना होगा... इसे सुनील शेट्टी (देव) ने अंजली (शिल्पा शेट्टी) के लिए कहा था.. अब इस डायलॉग की गूंज 'Family Full House with Rohit Sharma' में भी सुनाई दी.

दरअसल, शो में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के लिए एक सवाल आया था, जिसमें पूछा गया था- रोहित सर, आप सुनील सर के दो आइकॉनिक डायलॉग बोलो न...सुनील सर हेल्प प्लीज ... इस पर रोहित शर्मा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का डायलॉग उनकी मदद से बोलते हुए दिखाई दिए, जिसे सुनकर रोहित की वाइफ रितिका सजदेह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं.

सुनील शेट्टी और रोहित शर्मा का डायलॉग

  • सुनील शेट्टी- रितिका
  • रोहित- रितिका
  • सुनील-मैं तुम्हें भूल जाऊं
  • रोहित- मैं तुम्हें भूल जाऊं
  • सुनील- यह हो नहीं सकता
  • रोहित - यह हो नहीं सकता
  • सुनील- और तुम मुझे भूल जाओ
  • रोहित- और तुम मुझे भूल जाओ
  • सुनील- ये मैं होने नहीं दूंगी

इस पर रोहित और रितिका समेत सभी दर्शक हंसने लगते हैं... बता दें कि सुनील शेट्टी को धड़कन मूवी के इस डायलॉग के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था.

रोहित ने अपनी पहली सैलरी से क्या खरीदा?

रोहित शर्मा से जब यह सवाल पूछा जाता है कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी से क्या खरीदा... इस पर रोहित ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर सब इमोशनल हो गए. रोहित ने कहा- मैंने अपनी पहली सैलरी से फोन लिया था. क्योंकि हमें डेली खाने के लिए पैसे मिलते थे. उस समय सारे लड़कों के पास फोन था. मेरे पास फोन नहीं था. घर वालों से बात नहीं हो पाती थी. इसलिए मैंने सोचा कि यह बेस्ट इनवेस्टमेंट है. इस पर पैसे डाल देता हूं.

शिखर धवन के साथ खास बॉन्डिंग

शो में रोहित शर्मा ने शिखर धवन के साथ खास बॉन्डिंग का खुलासा किया. रोहित ने कहा- हमारे बीच में बहुत फालतू की बातें होती रहती थी. यह एक तरीका है प्रेशर अपने आप से निकालने का... इस दौरान शिखर ने एक गाना सुनाते हुए कहा कि यह रोहित को मैं हमेशा से सुनाता आया हूं. उसे आज भी यह गाना याद होगा. इस पर हिटमैन ने भी हंसते हुए कहा- हां.

जमाली ने ब्रैगेंजा को किया प्रपोज

शो में एक सवाल पूछा जाता है- राकेश जी और अर्चना जी. श्रीमान और श्रीमती में आपकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी थी. आज वो केमिस्ट्री रिपीट कर दो. जमाली अगर ब्रैगेंजा को प्रपोज करे तो कैसे करे. इस पर राकेश बेदी ने कहा- देखो लड़की. बच्चा है तू मेरा.

इस पर अर्चना पूरन सिंह ने कहा- इतना भी यंग नहीं लगती मैं कि बच्चा बोल दिया. तब राकेश बेदी कहते हैं- मैंने बच्चा तेरे को नहीं मिला. मैंने बच्चा उसे बोला जो तेरे से होने वाले हैं... इस पर रोहित भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते.

टीवी पर कब और कहां आता है रोहित शर्मा का शो?

रोहित शर्मा का टीवी शो Family Full House With Rohit Sharma हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे Sony Entertainment Television पर प्रसारित होता है. आप इसे Sony LIV पर भी देख सकते हैं. इस शो की शुरुआत 19 सितंबर से हुई है. यह एक फैमिली बेस्ड गेम शो है, जिसमें विभिन्न परिवार हिस्सा लेते हैं. इसमें दर्शकों को रोहित का खास अंदाज, उनके करियर से जुड़ी अनसुनी बातें और कॉमेडी का भरपूर डोज देखने को मिलता है.

क्रिकेट न्‍यूजरोहित शर्मा
अगला लेख