बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईवीएम की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए। नगीना लोकसभा सीट के चुनाव नतीजे का जिक्र करते हुए मायावती ने बीजेपी पर ईवीएम में कथित धांधली की साजिश का आरोप लगाया और कहा कि इससे बसपा के वोट बैंक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. मायावती ने वीवीपैट पर्चियों की 100 फीसदी गिनती, ईवीएम की पारदर्शिता और मतदाताओं के भरोसे को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की. साथ ही उन्होंने दलित युवाओं से प्रदर्शन और मुकदमों को लेकर सतर्क रहने की अपील की.इस वीडियो में जानिए मायावती ने ईवीएम, नगीना चुनाव और चंद्रशेखर आजाद को लेकर क्या-क्या कहा?