कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक टकराव के बीच इंटरव्यू में विपक्ष की भूमिका, पेपर लीक के मुद्दे और राहुल गांधी को लेकर कई गंभीर दावे किए गए. बातचीत में आरोप लगाया गया कि विपक्ष केंद्र से जुड़े मामलों पर ज्यादा मुखर रहता है, जबकि दूसरे राज्यों के मुद्दों पर उसका रवैया अलग नजर आता है. इसी दौरान राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर भी पुराने विवाद का जिक्र हुआ. हालांकि, उनकी ब्रिटिश नागरिकता को लेकर पहले शिकायतें और कानूनी मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इन आरोपों पर अलग-अलग पक्षों के दावे रहे हैं. इंटरव्यू में प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई.