त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही आम लोगों के बजट पर महंगाई का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है. 1 अक्टूबर 2026 से TV, AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों की कीमतों में 5 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की बात सामने आ रही है. इसके अलावा महंगी सब्जियां, पेट्रोल-डीजल के कारण बढ़ता मालभाड़ा, कारों की बढ़ी कीमतें और बैंक EMI का बोझ भी जेब पर असर डाल रहा है. ऐसे में दशहरा और दिवाली की खरीदारी का बजट बिगड़ सकता है. यानी इस बार त्योहारों की खुशियों के साथ महंगाई का असर भी परिवारों की जेब पर साफ दिखाई दे सकता है.