Begin typing your search...

'मैं शायद लेदर बॉल क्रिकेट नहीं खेल पाता', Suniel Shetty ने किट को लेकर पूछा सवाल तो Rohit Sharma ने सुनाई इमोशनल स्टोरी

रोहित शर्मा के नए कॉमेडी-गेम शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो के नए प्रोमो में रोहित ने बताया कि कैसे एक स्थानीय क्रिकेट प्रेमी की मदद से उन्हें अपना पहला क्रिकेट किट मिला और उन्होंने टेनिस बॉल से लेदर बॉल क्रिकेट का सफर शुरू किया.

Rohit Sharma Reveals Untold Stories From His Cricket Journey on Family Full House
X

Family Full House With Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नया टीवी शो इस समय तहलका मचाए हुए हैं. फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह एक कॉमेडी और गेम शो है. इसके जरिए रोहित ने टीवी होस्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू किया. इस शो में रोहित मेहमानों के साथ खास अंदाज में बात करते और अपनी लाइफ से जुड़ी अनसुनी बातों को दर्शकों के सामने पेश करते हुए नजर आ रहे हैं.

सोनी टीवी की ओर से जारी नए प्रोमो में रोहित शर्मा से बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया से उनकी क्रिकेट जर्नी से संबंधित सवाल पूछे, जिनका जवाब हिटमैन ने बड़े बेबाक अंदाज में दी. उनका जवाब सुनकर दर्शक भी ताली बजाने लगे.

रोहित शर्मा ने अपनी पहली किट कैसे खरीदी?

सुनील शेट्टी ने रोहित शर्मा से सवाल पूछा- आपने अपना पहला किट कैसे खरीदा... जो अब आपको खेलने के लिए मिलता है, उससे पहले....? इस पर रोहित ने कहा, "मैं उस स्टेज पर अपना किट अफोर्ड नहीं कर पाता था. तो एक्चुअली जहां पर मैं खेलता था, वहां के लोकल शख्स, जिनका मेरे क्रिकेट में बहुत इंटेरेस्ट था, उन्होंने मुझे एक दिन सरप्राइज किया पूरा किट बैग लेकर मेरे लिए... और क्योंकि मैं सिर्फ टेनिस बॉल क्रिकेट खेलता था... और वो किट मिलने के बाद मैंने अपना लेदर बैग से क्रिकेट खेलना शुरू किया तो वह मेरी क्रिकेट जर्नी में बहुत बड़ी स्टोरी है. अगर वह किट नहीं मिलता तो मैं शायद लेदर बॉल क्रिकेट नहीं खेल पाता. "

"भारत के लिए खेलना ईजी नहीं है"

सोनी टीवी के एक अन्य प्रोमो में नेहा धूपिया रोहित शर्मा से पूछती हैं- क्या आपके लिए कैप्टन के रूप में खेलना ईजी रहा या बिना कैप्टन के रूप में खेलना..." इस पर रोहित ने जवाब दिया- टीम इंडिया के खेलना आसान नहीं है. (It Is Not Easy To Play For Country). यह सुनकर नेहा ने कहा- यह ग्रेट आंसर है. सुनील शेट्टी और दर्शक भी जवाब सुनकर ताली बजाने लग जाते हैं.

कब आता है Family Full House with Rohit Sharma?

family Full House with Rohit Sharma हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे Sony Entertainment Television पर प्रसारित होता है. इसे Sony LIV पर भी देखा जा सकता है यह शो 19 सितंबर 2026 को शुरू हुआ है. यह एक फैमिली बेस्ड गेम शो है, जिसमें विभिन्न परिवार हिस्सा लेते हैं. इसमें सर्वे आधारित ट्रिविया और रोहित शर्मा का खास अंदाज व कॉमेडी देखने को मिलता है.

रोहित शर्माक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख