Begin typing your search...

क्या 20 जून को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा में कितना दम?

रोहित शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दावा किया जा रहा है कि वे 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर देंगे.

Rohit Sharma
X

रोहित शर्मा

( Image Source:  BCCI )

Rohit Sharma Retirement rumors: अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा वनडे क्या रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा? यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे. वे 20 जून को अपना रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे.

X यूजर्स दावा कर रहे हैं कि रोहित शर्मा 20 जून को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. बीसीसीआई ने उन्हें यह मैसेज पहुंचा दिया है कि वे 2027 वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा नहीं है. ईशान किशन या यशस्वी जायसवाल को रोहित की जगह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में मौका दिया जा सकता है.

केएल राहुल की जगह भी खतरे में

दावा यह भी किया जा रहा है कि विराट कोहली चोट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी करेंगे. जसप्रीत बुमराह लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी करेंगे. वहीं, हार्दिक पांड्या को सीरीज से बाहर कर दिया जाएगा. वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को टीम में मौका मिलेगा, जबकि केएल राहुल की भी जगह खतरे में है.

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित की जगह ओपनर बनने के लिए ईशान किशन सबसे आगे हैं. रोहित की फिटनेस और फ़ॉर्म को लेकर सेलेक्टरों के बीच चिंता है. खबर है कि मैनेजमेंट टॉप ऑर्डर में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज़ चाहता है, और शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने के लिए ईशान किशन पहली पसंद हैं.

क्या रोहित सच में संन्यास लेंगे?

जब इन वायरल दावों के बारे में Grok AI से पूछा गया तो उसका कहना है- नहीं, यह एक बिना पुष्टि वाली अफ़वाह है. BCCI की तरफ़ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान या रोहित की कोई घोषणा नहीं है जिससे यह पुष्टि हो कि कल अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे के बाद वह संन्यास ले लेंगे या उन्हें 2027 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया जाएगा. फ़ैक्ट-चेक से पता चलता है कि फ़िटनेस को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच ये सिर्फ़ अटकलें हैं. रोहित मौजूदा सीरीज़ में खेले हैं.

रोहित शर्माक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख