Begin typing your search...

28 विकेट लेने वाला गेंदबाज, ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान के साथ धोखा क्यों, सेलेक्टर्स की RCB से क्या दुश्मनी? 5 पॉइंट्स में जानें पूरी कहानी

टीम इंडिया को इंग्लैंड और आयरलैंड के साथ टी20 सीरीज खेलनी है. जिसको लेकर टी20 टीम का ऐलान भी हो चुका है. जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए दिखाई देंगे लेकिन आरसीबी के चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार और दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया.

bcci selectors ignore rajat patidar
X

bcci selectors ignore rajat patidar 

( Image Source:  X/ @RCBTweets, @BCCI )

आईपीएल अब खत्म हो चुका है और टीम इंडिया का आगे का शेड्यूल भी सामने आ चुका है. आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाई है, लेकिन 2 नाम ऐसे रहे जिनका आईपीएल 2026 कमाल का रहा, उनके प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बैक-टू-बैक दूसरी ट्रॉफी जीती लेकिन उनको बीसीसीआई सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया. जिसपर काफी सवाल उठ रहे हैं. कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी बीसीसीआई के इस फैसले पर सवाल खड़े किए. फिलहाल टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेल रही है.

इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड और आयरलैंड के साथ टी20 सीरीज खेलनी है. जिसको लेकर टी20 टीम का ऐलान भी हो चुका है. जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए दिखाई देंगे. वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन आरसीबी के चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार और दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ये सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर सेलेक्टर्स को आरसीबी से क्या दुश्मनी है?

5 पॉइंट्स में समझें पूरी कहानी

1. आईपीएल 2026 के प्रदर्शन के हिसाब से एशियन गेम्स 2026 के लिए टी20 टीम इंडिया का चयन किया गया. सूर्यकुमार यादव का सीजन अच्छा नहीं रहा तो उनके कप्तानी से हटाने के साथ-साथ टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया और कप्तानी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई. टीम में आरसीबी के एक भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है.

2. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कमाल की कप्तानी के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी के दम पर भी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. 15 मैचों में रजत ने 192.69 के स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए. जिसमें 5 अर्धशतक शामिल रहे. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए पाटीदार ने ये रन बनाए हैं, जो कोई दूसरा बल्लेबाज इस सीजन इस स्ट्राइक रेट के साथ नहीं कर पाया. लेकिन फिर भी उनको टीम में शामिल नहीं किया गया.

3. आरसीबी के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए आईपीएल 2026 काफी कमाल का रहा. जहां एक तरफ गेंदबाजी की जमकप पिटाई देखने को मिली तो वहीं भुवनेश्वर अपनी स्विंग और सटीक यॉर्कर से बल्लेबाजों की नाक में दम किया. टूर्नामेंट के दौरान लंबे समय तक पर्पल कैप उनके सिर पर रही, लेकिन अंत में वे 1 विकेट चूक गए. इस सीजन भुवी ने 8 से भी कम इकॉनमी के साथ 28 विकेट हासिल किए. फिर भी उनको मौका नहीं मिला.

4. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम सेलेक्शन पर कहा कि "हमने कई खिलाड़ियों पर चर्चा की. हमें लगता है कि ये 15 खिलाड़ी योग्य हैं. भारत में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम में आसानी से जगह बना सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी खेल रहे हैं वे अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें लगता है कि हमने एक अच्छी टीम चुनी है."

5. रजत पाटीदार को टीम में जगह नहीं मिलने पर हरभजन सिंह भी नाराज दिखे. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि भारतीय टीम में रजत पाटीदार का न होना दुखद है. उन्हें और क्या करना चाहिए? उन्होंने 501 रन बनाए, स्ट्राइक रेट लगभग 200 था. अन्याय है, निस्संदेह भारत के सर्वश्रेष्ठ मध्य क्रम के बल्लेबाज. बेहतरीन तकनीक वाले शानदार स्ट्राइकर."

अगला लेख