उस्मान ख्वाजा का खुलासा, साल 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद पर बवाल... क्यों वायरल हो रहा पैट कमिंस का पत्नी के साथ झगड़े का वीडियो?
उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब में एक बार फिर से साल 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद को सुर्खियों में ला दिया है, हालांकि किताब में उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी पूरी टीम को थी, वहीं इस बीच पैट कमिंस का पत्नी के साथ झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है.
Pat Cummins wife angry
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद ने एक बार फिर हलचल मचा दी है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में उस विवाद को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. ख्वाजा का आरोप है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की योजना के बारे में मौजूदा कप्तान पैट कमिंस समेत ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ियों को पहले से जानकारी थी. उनके इन दावों के बाद क्रिकेट जगत में एक बार फिर पुराने विवाद पर चर्चा तेज हो गई है. वहीं इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर पैट कमिंस और उनकी पत्नी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है दोनों का झगड़ा हो रहा है.
अब सभी की नजरें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पर टिकी हैं. लंबे समय से इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहने वाले कमिंस शुक्रवार को मीडिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं. माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे सैंडपेपरगेट विवाद और उस्मान ख्वाजा के दावों को लेकर कई तीखे सवाल पूछे जाएंगे.
क्यों वायरल हो रहा कमिंस का वीडियो?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पैट कमिंस की पत्नी उनके ऊपर चिल्लाती हुई नजर आ रही है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आखिर दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, लेकिन सोशल मीडिया पर इसको उस्मान ख्वाजा की किताब में किए गए साल 2018 सैंडपेपरगेट विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. जिसमें उस्मान ने दावा किया कि पैट कमिंस को भी इसके बारे में जानकारी थी.
ख्वाजा ने अपनी किताब में क्या दावा किया?
उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए सैंडपेपर इस्तेमाल करने की योजना के बारे में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पता था. ख्वाजा के मुताबिक, यह पहली बार नहीं था जब ऑस्ट्रेलियाई टीम में इस तरह की कोशिश हुई थी. उन्होंने दावा किया कि केपटाउन टेस्ट से पहले पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए मुकाबले के दौरान भी गेंद से छेड़छाड़ की ऐसी ही कोशिश की गई थी.
अपनी पोस्ट में पैट कमिंस ने क्या लिखा?
कमिंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी देते हुए लिखा "मैं कल सुबह क्रिकेट सेंट्रल में ट्रेनिंग कर रहा हूं, इससे पहले कि ब्लूज़ शील्ड मैच खेलें. इस हफ़्ते की घटनाओं के बारे में सुबह 9.30 बजे किसी भी और सभी मीडिया से बात करके खुश हूं. मैंने उज़ी के आरोपों की लंबी लिस्ट और पूरी हद को बेहतर ढंग से समझने के लिए कुछ समय लिया है ताकि मैं ठीक से जवाब दे सकूं, उसके बाद कृपया रुकें और ब्लूज़ को सपोर्ट करें! मैं CA से डिटेल्स भेजने के लिए कहूंगा."
किन खिलाड़ियों पर लगा था बैन?
साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था. इस विवाद में तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट की भूमिका सामने आई थी. इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीनों खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी. स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया गया था, जबकि बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए सस्पेंड किया गया था. इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया था और इसे टीम के इतिहास के सबसे शर्मनाक विवादों में गिना जाता है.




