Begin typing your search...

पैरालंपिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को मिला झोला भरकर उपहार, मिलेगी 75 लाख, 50 लाख और 30 लाख की राशि

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में हुए पेरिस पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

पैरालंपिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को मिला झोला भरकर उपहार, मिलेगी 75 लाख, 50 लाख और 30 लाख की राशि
X
पेरिस पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों की हुई घोषणा
नवनीत कुमार
by: नवनीत कुमार

Published on: 10 Sept 2024 6:52 PM

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में हुए पेरिस पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख, रजत पदक विजेताओं को 50 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। तीरंदाज शीतल देवी की तरह ग्रुप खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे।

केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में अधिक पदक जीतने के लिए पैरा खिलाड़ियों को पूर्ण समर्थन और सुविधाएं देने का भी वादा किया है।

उन्होंने कहा कि देश पैरालंपिक और पैरा खेलों में आगे बढ़ रहा है। भारत ने 2016 में 4 पदक, टोक्यो में 19 पदक और पेरिस में 29 पदक जीतकर 18वें स्थान पर रहा।’’

मांडविया ने कहा, "हम अपने सभी पैरा खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे ताकि हम 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में और अधिक पदक तथा स्वर्ण पदक जीत सकें।"

भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अपने ऐतिहासिक अभियान का समापन 29 पदकों के साथ किया जिसमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं जो प्रतियोगिता के इतिहास में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ पैरालंपिक खेलों के इतिहास में 50 पदकों का आंकड़ा भी पार कर लिया।

पैरालंपिक पदक विजेताओं का स्वदेश लौटने पर सैकड़ों प्रशंसकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ जोरदार स्वागत किया।

India
अगला लेख