Begin typing your search...

Messi या Ronaldo, किसके पास है सबसे महंगा प्राइवेट जेट और करोड़ों की सुपरकारें? 10 FAQ में जानिए

FIFA World Cup 2026 से पहले दुनिया के दो सबसे बड़े फुटबॉल सितारों लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की आलीशान लाइफस्टाइल चर्चा में है. आइए जानते हैं किसके पास है ज्यादा महंगा प्राइवेट जेट और कार कलेक्शन...

messi vs ronaldo private jet and car collection
X
Cristiano Ronaldo और Lionel Messi 
( Image Source:  X@AlbicelesteTalk/@brfootball )

Messi vs Ronaldo Luxurious Private Jet Car Collections: FIFA World Cup 2026 11 जून से शुरू होने जा रहा है. इसका आयोजन तीन देश (अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको) मिलकर कर रहे हैं. इसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 104 मैच खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला 19 जून को होगा. फुटबॉल के इस महाकुंभ के बीच फैंस की नजरें एक बार फिर लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी होंगी. दोनों दिग्गज अपने-अपने देशों की उम्मीदों का भार संभालेंगे और इतिहास रचने के लिए मैदान पर उतरेंगे.

हालांकि, मैदान के बाहर भी मेस्सी और रोनाल्डो की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. करोड़ों डॉलर की कमाई करने वाले दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के पास निजी जेट, दुर्लभ सुपरकारें और लग्जरी संपत्तियों का शानदार कलेक्शन है. आइए FAQ स्टाइल में समझते हैं कि किसके पास क्या है.

10 FAQ: मेस्सी और रोनाल्डो की लग्जरी लाइफस्टाइल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर फैंस की नजरें Lionel Messi और Cristiano Ronaldo पर होंगी. मैदान के बाहर भी दोनों सुपरस्टार अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं. आइए जानते हैं कि दोनों के प्राइवेट जेट और करोड़ों रुपये की सुपरकारों के बारे में...

रोनाल्डो के पास Gulfstream G650 जेट है, जिसकी कीमत लगभग ₹610-630 करोड़ बताई जाती है. वहीं मेस्सी का Gulfstream V जेट करीब ₹136 करोड़ का माना जाता है. इस मामले में रोनाल्डो आगे हैं.

इस जेट में 19 यात्री सफर कर सकते हैं. इसमें बेडरूम, शॉवर, लाउंज और लंबी दूरी की उड़ानों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं.

मेस्सी के Gulfstream V पर उनका जर्सी नंबर 10 लिखा हुआ है. सीढ़ियों पर उनकी पत्नी और बच्चों के नाम भी अंकित हैं.

कुल संख्या के हिसाब से रोनाल्डो का कलेक्शन बड़ा माना जाता है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मेस्सी की दुर्लभ विंटेज कारों की कीमत उनके पूरे कलेक्शन को और ज्यादा कीमती बना देती है.

रोनाल्डो की सबसे महंगी कार Bugatti Centodieci है, जिसकी कीमत लगभग ₹65 से ₹78 करोड़ है. दुनिया में इसकी सिर्फ 10 यूनिट बनाई गई हैं.

मेस्सी की सबसे महंगी कार Ferrari 335 S Spider Scaglietti है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत ₹250 करोड़ से ₹290 करोड़ के बीच आंकी जाती है.

रोनाल्डो के पास Bugatti Centodieci, Bugatti Chiron और Bugatti Veyron जैसी कई हाइपरकारें हैं.

मेस्सी को अक्सर Range Rover, Audi और Mercedes-Benz SUVs में देखा जाता है.

जी हां. रोनाल्डो के पास Gulfstream G650 के अलावा Bombardier Global Express XRS भी रहा है. वहीं मेस्सी के पास Gulfstream V के अलावा Embraer Legacy 650 भी रहा है.

रोनाल्डो आधुनिक सुपरकारों, ब्रांडेड लग्जरी और हाई-एंड एसेट्स के लिए मशहूर हैं, जबकि मेस्सी के पास दुर्लभ विंटेज कारें और सीमित लेकिन बेहद कीमत कलेक्शन हैं. दोनों की लाइफस्टाइल अलग-अलग अंदाज में बेहद आलीशान है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026
अगला लेख