Begin typing your search...

IPL 2026: बारिश के चलते अगर RCB vs GT क्वालीफायर-1 हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, क्या रखा गया है रिजर्व डे?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में शाम 7:30 बजे क्वालीफायर-1 खेला जाएगा. धर्मशाला के मौसम पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. खराब मौसम को लेकर भी फैंस की धड़कने बढ़ी हुई हैं.

Dharamshala weather rain update
X

Dharamshala weather rain update

( Image Source:  X/ @RCBTweets, @IPL, @Crex_live )

IPL 2026 Qualifier 1, RCB vs GT: आईपीएल 2026 में अब सिर्फ प्लेऑफ के मैच बचे हैं, जिसका पहला मुकाबला 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में शाम 7:30 बजे खेला जाना है. इस क्वालीफायर-1 पर करोड़ों फैंस की नजरें टिकी है, जो टीम मैच को जीतेगी उसकी एंट्री सीधे फाइनल में हो जाएगी, वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 खेलना पड़ेगा. वहीं दूसरी तरफ धर्मशाला के मौसम पर भी सभी की नजरें टिकी हैं.

खराब मौसम को लेकर भी फैंस की धड़कने बढ़ी हुई हैं. अब यहां बड़ा सवाल ये है कि अगर बारिश के चलते आरसीबी बनाम गुजरात के बीच क्वालीफायर-1 रद्द हो जाता है तो फिर इस स्थिति में फाइनल का टिकट किस टीम को मिलेगा.

क्या धर्मशाला में होगी बारिश?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मैच शुरू होने से पहले बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक बताई गई थी. हालांकि शाम होते-होते बारिश की संभावना में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके बावजूद अगर मुकाबले के दौरान लगातार बारिश होती है और पर्याप्त खेल नहीं हो पाता, तो मैच रद्द भी किया जा सकता है. आईपीएल नियमों के मुताबिक किसी मुकाबले का परिणाम निकालने के लिए कम से कम पांच ओवर का खेल होना जरूरी है.

मैच रद्द हुआ तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 प्लेऑफ के क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में यदि बारिश के कारण मैच पूरी तरह धुल जाता है, तो लीग चरण में बेहतर स्थिति में रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा. इस स्थिति में आरसीबी को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, क्योंकि टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही है. वहीं गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर-2 खेलना होगा, जहां उसका सामना एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से होगा.

ऐसे में गुजरात टाइटंस के लिए यह स्थिति थोड़ी दुर्भाग्यपूर्ण मानी जा रही है. टीम लीग चरण में दूसरे स्थान पर रही थी और उसके पास सीधे फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है. लेकिन अगर बारिश मैच को प्रभावित करती है, तो शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए अतिरिक्त मुकाबला खेलना पड़ेगा.

क्या फिल साल्ट खेलेंगे मैच?

क्वालीफायर-1 से पहले आरसीबी के लिए अच्छी खबर इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट की वापसी है. फिल साल्ट ने फिटनेस हासिल कर ली है और अब वह प्लेऑफ मुकाबले में टीम के मजबूत टॉप ऑर्डर को और ताकत देंगे. आरसीबी की बल्लेबाजी पहले ही शानदार फॉर्म में चल रही है.

आईपीएल
अगला लेख