Begin typing your search...

नंदीग्राम से चुनाव लड़ने से क्यों डर रहे TMC नेता? उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी ट्विस्ट

X
Why Are TMC Leaders Refusing Nandigram By-Poll? Big Political Twist Before Bengal Election
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 26 May 2026 6:40 PM IST

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव से पहले अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेसके भीतर हलचल तेज हो गई है. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली होने जा रही इस सीट से चुनाव लड़ने से पार्टी के दो नेताओं ने साफ इनकार कर दिया है. हाल ही में भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए पवित्र कर ने कहा कि उनसे संपर्क जरूर किया गया था, लेकिन वह नंदीग्राम से दोबारा चुनाव नहीं लड़ना चाहते. वहीं वरिष्ठ नेता शेख सुफियान ने भी चुनाव लड़ने से मना करते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की बात कही है. दरअसल नंदीग्राम वही सीट है जहां 2021 विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने हराया था. इस बार भी शुभेंदु ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन भवानीपुर सीट रखने के बाद नंदीग्राम सीट खाली हो गई. शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि भले ही नया विधायक चुना जाएगा, लेकिन वह अगले पांच साल तक नंदीग्राम के लोगों के लिए काम करते रहेंगे. अब उपचुनाव की तारीखों का इंतजार किया जा रहा है और माना जा रहा है कि उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला ममता बनर्जी ही लेंगी.


अगला लेख