Begin typing your search...

बकरियों की कुर्बानी से पहले सुअर की Entry पर बवाल! सोसाइटी में बकरों को लेकर भिड़े दो पक्ष, भारी पुलिस बल तैनात- VIDEO

मुंबई के मीरा रोड की पूनम क्लस्टर सोसायटी में बकरीद से पहले उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सोसायटी परिसर में हंगामे और झड़प जैसी स्थिति बन गई. बकरों के प्रवेश का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया स्वरूप सोसायटी परिसर में सूअर लाकर स्थिति को और गंभीर कर दिया.

बकरियों की कुर्बानी से पहले सुअर की Entry पर बवाल! सोसाइटी में बकरों को लेकर भिड़े दो पक्ष, भारी पुलिस बल तैनात- VIDEO
X

मुंबई के मीरा रोड इलाके में बकरीद (Eid Al-Adha) से पहले पूनम क्लस्टर सोसाइटी में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद छिड़ गया. मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा और देर रात तक इलाके में हंगामे जैसी स्थिति बनी रही.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोसाइटी परिसर में बिना अनुमति बड़ी संख्या में बकरों को रखा गया था, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही थी. वहीं दूसरी ओर विवाद के दौरान मारपीट और चाकू से हमला करने के आरोप भी सामने आए हैं. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मीरा रोड में ईद-उल-अजहा से पहले कुर्बानी के लिए बनाए गए शेड के विवाद पर डीसीपी मीरा-भायंदर राहुल चौहान ने कहा, "पूनम क्लस्टर सोसाइटी में कुछ निवासी ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए बकरों को परिसर में लेकर आए थे. इस पर कुछ अन्य निवासियों ने आपत्ति जताई. शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई. इसके बाद नगर निगम ने इस उद्देश्य के लिए एक अलग स्थान निर्धारित किया. सोसाइटी के भीतर सहमति बनी कि बकरों को परिसर से हटाकर नगर निगम द्वारा तय की गई जगह पर ले जाया जाएगा. अब बकरों को सोसाइटी से हटाकर नगर निगम की निर्धारित जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है और फिलहाल यहां कोई समस्या नहीं है."

क्या पूनम क्लस्टर सोसाइटी में अवैध तरीके से लाए गए थे बकरे?

जानकारी के मुताबिक, बकरीद से पहले कुर्बानी के लिए करीब 40 से 50 बकरों को मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसाइटी में लाया गया था. इसी को लेकर कुछ स्थानीय निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया. आरोप लगाया गया कि बकरों को रखने के लिए सोसाइटी परिसर में अस्थायी शेड भी तैयार किया गया था.

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के समन्वयक हर्ष सिंह ने दावा किया कि बकरों को रखने की अनुमति बीएमसी (BMC) की तरफ से नहीं दी गई थी. उनका कहना है कि इससे सोसाइटी में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

हर्ष सिंह ने कहा कि 'कल रात करीब 8 बजे पूनम क्लस्टर सोसाइटी में कुछ लोग 40 से 50 बकरों को परिसर के अंदर लेकर आए थे. इससे वहां रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सांस लेने में दिक्कत जैसी कई समस्याएं होने लगीं. बीएमसी ने भी उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी थी. ये बकरे अवैध तरीके से यहां लाए गए थे."

क्या विरोध के दौरान चाकू से हमला हुआ?

विवाद के बीच हिंसा और हमले के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया. हर्ष सिंह का दावा है कि जब सोसाइटी के लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद एक मुस्लिम व्यक्ति वहां आया और उसने चाकू निकालकर हम पर हमला करने की कोशिश की. इस दौरान हम घायल हो गए और मेरे हाथ में कट लग गया. इसके बाद हम पुलिस स्टेशन गए, जहां एफआईआर दर्ज की गई."

एफआईआर में धारा 307 जोड़ने की मांग क्यों उठी?

घटना के बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन VHP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एफआईआर में IPC की धारा 307 (हत्या की कोशिश) शामिल नहीं की गई. हर्ष सिंह ने कहा कि 'एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा शामिल नहीं की गई. हमारी मुख्य मांग है कि आरोपियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया जाए." इस मांग को लेकर सोसाइटी के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुआ और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

क्या BMC ने बकरों के लिए बनाया गया शेड हटाया?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय निवासियों की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बकरों के लिए बनाए गए अस्थायी शेड को हटाया गया. हालांकि आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने दोबारा शेड बनाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया.

क्या पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है?

मंगलवार को हुए विवाद के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को हटाने और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की. स्थिति बिगड़ती देख सोसाइटी परिसर से बकरों को बाहर निकाल दिया गया. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

अगला लेख