Delhi Weather: क्या DC vs GT मैच में बारिश डालेगी खलल? जानिए पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज DC और GT के बीच मैच खेला जाएगा. हालांकि, इस पर बारिश का खलल पड़ने की संभावना है. मौसम में नमी और बादल रहने से तेज गेंदबाजों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
DC vs GT: समीर रिजवी और साईं सुदर्शन
Arun Jaitley Stadium Weather Delhi: आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, लेकिन मैच से पहले मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है.
गुजरात अपने दोनों मैच हार चुकी है, जबकि दिल्ली अपने दोनों मैच जीती है. अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. GT हार की हैट्रिक लगाने से बचना चाहेगी, जबकि DC की नजर लगातार तीसरी जीत पर होगी.
DC vs GT Weather: कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 8 अप्रैल को दिल्ली में बारिश की 40-45 प्रतिशत संभावना है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह से दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश की आशंका है. दोपहर 1 बजे तक बारिश की 45-50 फीसदी, शाम 4 बजे के बाद 20 फीसदी और मैच समय (6-7 बजे) में 10-15 फीसदी बारिश की संभावना है. हालांकि मैच पूरी तरह रद्द होने की संभावना कम है, लेकिन बीच-बीच में बारिश बाधा बन सकती है.
पिच रिपोर्ट क्या कहती है?
दिल्ली में नमी और बादलों की वजह से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिलेगी, बल्लेबाजों को शुरुआत में मुश्किल होगी.टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प हो सकता है.
कब और कहां देखें DC vs GT मैच?
- मैच: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस
- समय: शाम 7:30 बजे
- टॉस: शाम 7:00 बजे
- लाइव प्रसारण: Star Sports नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट
किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?
दिल्ली के समीर रिजवी पर खास नजर रहेंगी. उन्होंने दिल्ली के लिए पिछले दो मैचों में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली है. इसके अलावा, केएल राहुल, पाथुम निसांका, डेविड मिलर , कुलदीप यादव और ट्रिस्टन स्टब्स पर भी निगाहें होंगी. वहीं, गुजरात की ओर से साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स और राशिद खान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
अगर बात हेड टू हेड रिकॉर्ड की करें तो गुजरात का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच हुए 7 मुकाबले में से दिल्ली ने 4 जीते हैं, जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं, अगर बात अरुण जेटली स्टेडियम की करें तो यहां भी गुजरात ने 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल, पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.




