IPL 2026: CSK बाहर, GT का क्वालीफायर-1 खेलना पक्का; अब चौथी टीम के लिए क्या कहता है प्लेऑफ का समीकरण?
IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने CSK को 89 रनों से जीतकर न सिर्फ पॉइंट्स टेबल में अपना दूसरा पायदान पक्का किया बल्कि सीएसके को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता भी दिखाया.
IPL 2026 GT vs CSK Match
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 66वां मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. वैसे तो सीएसके के लिए मैच जीतना प्लेऑफ के लिहाज से बेहद जरूरी था लेकिन ऐसा हो न सका. गुजरात टाइटंस ने इस मैच को 89 रनों से जीतकर न सिर्फ पॉइंट्स टेबल में अपना दूसरा पायदान पक्का किया बल्कि सीएसके को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता भी दिखाया.
सीएसके और गुजरात का ये आखिरी लीग मुकाबला था. वहीं प्लेऑफ में चौथी टीम को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है. अभी भी राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स में कोई एक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकता है.
प्लेऑफ को चौथी टीम कौनसी होगी?
प्लेऑफ के लिए अब राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग छिड़ी है. जिसमें सबसे ज्यादा चांस राजस्थान के पास है. क्योंकि उनको सिर्फ अपना मैच जीतना है, उनको किसी दूसरी टीम के रिजल्ट पर निर्भर नहीं रहा है. पंजाब किंग्स और केकेआर अपने-अपने मैच जीतकर 15-15 अंक तक पहुंच सकती है. जबकि दिल्ली 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी. वहीं अगर राजस्थान अपना अगला मुकाबला जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जाएगी और 16 अंक के साथ टीम आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी. लेकिन अगर राजस्थान अपना मैच हार जाती है तो फिर पंजाब और केकेआर के पास मौका होगा.
जो अपने-अपने आखिरी मुकाबले को बड़े अंतराल से जीतकर नेट रनरेट को और ज्यादा बेहतर करना चाहेगी, क्योंकि अगर राजस्थान हारी और पंजाब-केकेआर जीती तो फिर नेट रनरेट के आधार पर प्लेऑफ के लिए चौथी टीम का फैसला होगा. पंजाब किंग्स को अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है जो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे और पहले ही बाहर हो चुके हैं. दूसरी तरफ केकेआर को अपना मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलना है, वहीं राजस्थान का अगला मैच मुंबई इंडियंस के साथ वानखेड़े स्टेडियम में होगा. ये मुकाबला डिसाइड करेगा कि कौनसी टीम प्लेऑफ में जाएगी.
कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल?
पॉइंट्स टेबल में फिलहाल सबसे ऊपर आरसीबी बनी हुई है. जिन्होंने 13 मैचों में से 9 जीते और 4 हारे हैं फिलहाल आरसीबी के 18 अंक है, लेकिन अपना अगला मैच जीतकर आरसीबी 20 अंक तक पहुंच सकती है. जो आज सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला जाएगा. इसके अलावा गुजरात टाइटंस 18 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है.
सनराइजर्स हैदराबाद 16 अंक के साथ तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 14 अंक के साथ फिलहाल चौथे पायदान पर है. वहीं पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ पांचवें और 13 अंक के साथ केकेआर छठे पायदान पर है. सीएसके सातवें पायदान पर है लेकिन टीम बाहर हो चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक के साथ आठवें स्थान पर है.




