Begin typing your search...

4,4,6,6,6... Ireland के खिलाफ Team India के इस गेंदबाज की जमकर हुई धुनाई, एक ओवर में लुटा डाले 27 रन

भारत और आयरलैंड के बीच पहले T20I में तेज गेंदबाज Prasidh Krishna के एक ओवर ने मैच का रुख बदल दिया. 17वें ओवर में आयरलैंड के गैरेथ डेलानी ने 27 रन ठोक दिए, जो T20I में आयरलैंड के खिलाफ किसी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर बन गया.

Prasidh Krishna’s Expensive Over, Gareth Delany’s Three Sixes
X

प्रसिद्ध  कृष्णा और शिवम दुबे

( Image Source:  BCCI )

India vs Ireland 1St T20I: भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे पहले T20I मुकाबले में एक ओवर ऐसा आया जिसने सबको हैरान कर दिया. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के 17वें ओवर में आयरलैंड के बल्लेबाज गैरेथ डेलानी ने जमकर हमला बोला और कुल 27 रन बटोर लिए. यह ओवर T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ किसी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर बन गया.

प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर की शुरुआत ही बड़े शॉट से हुई. उन्होंने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्लेबाजों की पहुंच में चली गई और जॉर्ज डॉकरेल ने ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया.

इसके बाद डेलानी ने मोर्चा संभाल लिया. उन्होंने पहले चौका लगाया और फिर लगातार तीन गेंदों पर तीन शानदार छक्के जड़ दिए. 16वें ओवर की चौथी गेंद पर डेलानी ने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाया. इसके बाद अगली गेंद पर स्लोअर बॉल को पहचानते हुए सीधे मैदान के बाहर भेज दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर भी प्रसिद्ध की स्लोअर गेंद डेलानी के सामने काम नहीं आई और उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर ओवर को 27 रन तक पहुंचा दिया.

प्रसिद कृष्णा के ओवर का पूरा घटनाक्रम

  • 16.1 - जॉर्ज डॉकरेल ने चौका लगाया
  • 16.2 - डॉकरेल ने 1 रन लिया
  • 16.3 - गैरेथ डेलानी ने चौका लगाया
  • 16.4 - डेलानी ने छक्का जड़ा
  • 16.5 - लगातार दूसरा छक्का
  • 16.6 - तीसरा छक्का, ओवर में कुल 27 रन

प्रसिद्ध कृष्णा के पिछले दो T20I मैच

  • 0/68 (4) बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी, 2023
  • 0/57 (4) बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट, 2026

प्रसिद्ध ने लगातार दो T20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 125 रन दिए, जो किसी भी गेंदबाज़ द्वारा दिए गए सबसे ज़्यादा रन हैं.

कप्तान लॉर्कन टकर का रिकॉर्ड

आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने भी इस मुकाबले में खास उपलब्धि हासिल की. वह T20I कप्तान के रूप में अपनी पहली तीन पारियों में लगातार 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए.

इससे पहले यह उपलब्धि बरमूडा के डेलरे रॉलिन्स के नाम थी. टकर की शानदार बल्लेबाजी ने दिखाया कि आयरलैंड की टीम बड़े मुकाबलों में चुनौती देने की क्षमता रखती है.

आयरलैंड ने कितने रन बनाए?

आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. कप्तान Lorcan Tucker ने 36 गेंद में 50 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल हैं. वहीं, Gareth Delany ने 32 गेंद में 49 रन जड़े, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2, जबकि शिवम दुबे ने 1 विकेट लिया. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 57 रन लुटा डाले.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख