Begin typing your search...

Ireland vs India 1st T20I में Vaibhav Sooryavanshi क्यों नहीं खेल रहे हैं? कप्तान Shreyas Iyer ने बताई वजह

भारत के नए T20I कप्तान Shreyas Iyer ने आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अय्यर ने कहा कि नई पिच और परिस्थितियों को देखते हुए टीम पहले गेंदबाजी करके हालात समझना चाहती है.

Vaibhav Sooryavanshi
X
वैभव सूर्यवंशी

Ireland vs India 1st T20I : आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान यह पहला टॉस था. वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने. इस समय उनकी उम्र 31 साल 202 दिन है. सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है. उन्होंने 35 साल 202 दिन में कप्तानी की थी. सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर टिकी थीं, लेकिन श्रेयस अय्यर ने जो जानकारी दी, उसने फैंस को निराश कर दिया.

अय्यर ने टॉस के बाद कहा कि हम पहले फील्डिंग करेंगे. पिच अच्छी लग रही है. यह हमारे लिए नई पिच है. हम पहली बार यहां खेल रहे हैं. हममें से अधिकांश ने यहां पहले नहीं खेला है. इसलिए, परिस्थितियों, वातावरण और विकेट को ध्यान में रखते हुए, हमने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है.

श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम ने पिछले दिन अच्छा अभ्यास किया था. सभी खिलाड़ी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि खिलाड़ी जल्दी से जल्दी यहां के माहौल और परिस्थितियों के साथ खुद को ढालें.

गौतम गंभीर ने टीम को क्या खास संदेश दिया?

कप्तान अय्यर ने बताया कि हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा है कि वे खुद पर भरोसा रखें और मैदान पर पूरी आक्रामकता के साथ खेलें. अय्यर के मुताबिक गंभीर का संदेश साफ था कि खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार खेलें, लगातार मेहनत करें और टीम के लिए पूरी ऊर्जा लगाएं. उन्होंने कहा कि अनुभव से सीखना जरूरी है और नई परिस्थितियों में जल्दी एडजस्ट करना टीम की सबसे बड़ी चुनौती होगी.

World Cup डिफेंड करने की शुरुआत पर क्या बोले अय्यर?

जब श्रेयस से पूछा गया कि क्या यह सीरीज भारत के विश्व कप खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत है, तो उन्होंने कहा कि टीम हर मुकाबले को एक-एक करके देख रही है. उन्होंने कहा कि अभी पूरा ध्यान आयरलैंड के खिलाफ इस मैच पर है और टीम का लक्ष्य है कि सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.

कप्तानी का मंत्र: चीजों को आसान रखना

अय्यर ने अपनी कप्तानी की सोच बताते हुए कहा कि क्रिकेट को ज्यादा मुश्किल नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए और ना तो अतीत के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए और ना ही भविष्य की चिंता करनी चाहिए. उनके अनुसार अगर खिलाड़ी मैदान पर मौजूद पल का आनंद लेता है तो उसका प्रदर्शन बेहतर होता है.

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले T20I में प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया. श्रेयस अय्यर ने कहा कि वैभव शानदार खिलाड़ी हैं और उनमें काफी क्षमता है, लेकिन टीम में मौजूद अनुभवी खिलाड़ियों ने भी पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि वैभव को सही समय आने पर मौका जरूर मिलेगा.

कप्तानी की शुरुआत करते समय सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी

  • 35 साल 232 दिन - शिखर धवन
  • 33 साल 70 दिन - सूर्यकुमार यादव
  • 31 साल 202 दिन - श्रेयस अय्यर
  • 30 साल 234 दिन - रोहित शर्मा
  • 30 साल 143 दिन - केएल राहुल

भारत के लिए T20I में कप्तानी की शुरुआत करते समय सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • 114 - श्रेयस अय्यर
  • 80 - रोहित शर्मा
  • 72 - विराट कोहली
  • 42 - केएल राहुल
  • 30 - ऋषभ पंत
  • 21 - शिखर धवन

टीम इंडिया की क्या है रणनीति?

अय्यर ने बताया कि टीम इस मुकाबले में 3 तेज गेंदबाज, 1 ऑलराउंडर और 2 स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ उतर रही है. टीम मैनेजमेंट ने मौजूदा फॉर्म और अनुभव को देखते हुए प्लेइंग XI चुनी है.

भारत और आयरलैंड का लाइव मैच कहां देखें? (Where To Watch India vs Ireland T20)

भारत और आयरलैंड के बीच मैच बेलफास्ट में खेला जा रहा है. इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. आप ओटीटी पर सोनी लिव पर मैच को देख सकते हैं.

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख