IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत मजबूत स्थिति में, राहुल-गिल की सेंचुरी; पंत का अर्धशतक
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं. केएल राहुल और शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा, जबकि ऋषभ पंत ने फिफ्टी जड़ी.
INDIA vs Afghanistan First Test Match Day 1 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले, केएल राहुल ने भी शानदार सेंचुरी सेंचुरी जड़ी. वे 100 रन बनाकर आउट हुए.
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. स्लो लेफ्ट आर्म स्पिनर और लेफ्ट हैंड बैट्समेन मानव सुथार का डेब्यू हुआ है. भारत का स्कोर 2 विकेट पर 236 रन है. यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए, सुदर्शन ने 81 बनाए.
यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है, लेकिन टीम इंडिया इसे अपनी आगामी टेस्ट चुनौतियों की तैयारी के लिहाज से काफी अहम मान रही है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच के जरिए अपनी तैयारियों को और मजबूत करना चाहेगी. भारत को आने वाले समय में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं. श्रीलंका की पिचें आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं, ऐसे में भारतीय खिलाड़ी अभी से उन परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार करने की कोशिश करेंगे.
किन खिलाड़ियों को दिया गया आराम?
इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में टीम प्रबंधन कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देने के बीत कही जा रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में मानव सुथार को डेब्यू का मौका मिला है.
क्या बोले गौतम गंभीर?
मैच से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में बेहतर तैयारी की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अब टीम का फोकस टेस्ट सीरीज से पहले अधिक व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने पर रहेगा. गौतम गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे से पहले पर्याप्त समय मिलेगा. इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के बाद लगभग 15 दिनों का अंतर रहेगा, जो श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए पर्याप्त होगा.
हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे को लेकर अलग चुनौती की ओर इशारा किया. गंभीर ने बताया कि न्यूजीलैंड में आखिरी वनडे और वेलिंगटन में पहले टेस्ट के बीच केवल तीन दिन का अंतर होगा. ऐसे में टेस्ट टीम का हिस्सा रहने वाले वनडे खिलाड़ियों को पहले ही अलग करके टेस्ट तैयारी पर ध्यान देना पड़ सकता है.
मैच से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, "हम थोड़े भाग्यशाली हैं कि श्रीलंका दौरे से पहले हमारे पास पर्याप्त समय है. इंग्लैंड के व्हाइट बॉल दौरे के बाद लगभग 15 दिन का ब्रेक रहेगा, जो दो टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए काफी है. न्यूजीलैंड के लिए हमें अलग तरह से तैयारी करनी होगी क्योंकि आखिरी वनडे और पहले टेस्ट के बीच सिर्फ तीन दिन का अंतर है."
गौतम ने किस बात पर ध्यान देने के लिए कहा?
उन्होंने आगे कहा, "हमने महसूस किया है कि हमें रेड-बॉल क्रिकेट के लिए बेहतर तैयारी शुरू करनी होगी. यह चीज वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में कमी के रूप में दिखाई दी थी. भविष्य में हम इस पर विशेष ध्यान देने वाले हैं."
क्या है भारत और अफगानिस्तान स्क्वाड?
भारत की टीम- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
अफगानिस्तान की टीम- सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटे, जियाउर रहमान, मोहम्मद सलीम साफी




