Begin typing your search...

लखनऊ में गरजा 'प्रिंस' का बल्ला, 'किंग' और 'गब्बर' का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा; 2024 से घर में जड़ चुके हैं 2 शतक और 5 अर्धशतक

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 'प्रिंस' यानी शुभमन गिल का बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने महज 77 गेंद में सेंचुरी जड़ दी है.

Shumban Gill ODI photo
X

अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद शुभमन गिल

( Image Source:  BCCI )

Shubman Gill: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 77 गेंद में सेंचुरी जड़ी है. यह उनके वनडे करियर का 9वां शतक है.

गिल ने अपनी इस पारी के दौरान 2 छक्के और 13 चौके लगाए. यह कप्तान के रूप में गिल का हाईएस्ट स्कोर है.

ईशान किशन ने भी जड़ा शतक

ईशान किशन ने भी महज 71 गेंद में शतक जड़ दिया है. किशन 71 गेंद में 103 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें 4 छक्के और 14 चौके शामिल हैं. यह उनका दूसरा वनडे शतक है. वहीं, भारत का स्कोर 33 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 266 रन है.

गिल ने कोहली-धवन का रिकॉर्ड तोड़ा

अपनी इस पारी के दौरान शुभमन गिल ने विराट कोहली और शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. गिल ने महज 19 पारियों में ODI यानी वनडे इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए. विराट कोहली और शिखर धवन को इस मुकाम तक पहुंचने में 24-24 पारियां लगी थीं. वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू और श्रेयस अय्यर को 25-25, जबकि ईशान किशन को 1000 रन पूरे करने के लिए 26 पारियां लगी थीं.

भारतीय कप्तान की ओर से सबसे तेज शतक

  • 63 - रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023
  • 69 - वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर, 2011
  • 76 -विराट कोहली बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2017
  • 76 -रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, कटक, 2025
  • 77 -शुभमन गिल बनाम अफगानिस्तान, लखनऊ, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक

  • 57 -इयोन मार्गन, मैनचेस्टर, 2019
  • 63 - रोहित शर्मा, दिल्ली, 2023
  • 71 - ईशान किशन, लखनऊ, 2026
  • 76 - ग्लेन मैक्सवेल, मुंबई, 2023
  • 77 - शुभमन गिल, लखनऊ, 2026

ये भी पढ़ें :क्या घमंडी, बिगड़ा हुआ और जरूरत से ज्यादा आक्रामक हैं कोहली? शास्त्री ने खोले 'विराट' राज, सुनाया लॉर्ड्स टेस्ट का अनसुना किस्सा

2024 से भारत में गिल का ODI में कैसा रहा है फॉर्म?

2024 से भारत में गिल का ODI में शानदार फॉर्म रहा है. आज के मैच से पहले उन्होंने 7 पारियों में 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़ते हुए 478 रन बनाए. आज के मैच में लगाया गया शतक उनका 8 पारियों में दूसरा शतक है.

शुभमन गिल की पिछली सात पारियां

  • 96 गेंद में 87 रन
  • 52 गेंद में 60 रन
  • 102 गेंद में 112 रन
  • 71 गेंद में 56 रन
  • 53 गेंद में 56 रन
  • 18 गेंद में 23 रन
  • 66 गेंद में नाबाद 84 रन

फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस मैच में शानदार फॉर्म में नजर आए. हालांकि, वे अर्धशतक से चूक गए. रोहित ने 39 गेंद में 48 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल हैं. हालांकि, यशस्वी जायसवाल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए.

भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़. अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

क्रिकेट न्‍यूजविराट कोहली
अगला लेख