20 सांसद एक साथ पार्टी छोड़ते हैं और देखते ही देखते एक अनजान सी पार्टी पूरे देश में ट्रेंड करने लगती है. सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे भाई यह पार्टी बनती कैसे है? क्या कोई भी अपनी पार्टी लांच कर सकता है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो अगले कुछ मिनट में मैं आपको आसान भाषा में बताता हूं कि भारत में एक राजनीतिक पार्टी बनाने का पूरा प्रोसेस क्या होता है? सबसे पहले पार्टी बनाने के लिए क्या करना पड़ता है?