Begin typing your search...

करीब 150 का स्ट्राइक रेट-6 छक्के, वेस्टइंडीज के खिलाफ Kl Rahul ने खेली ऐसी पारी, धोनी और युवराज के साथ स्पेशल क्लब में हुए शामिल

केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद शतक जड़ते हुए अपने करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया. इस पारी की बदौलत वे धोनी और युवराज के खास क्लब में शामिल हो गए.

KL Rahul ninth century
X

KL Rahul

( Image Source:  BCCI )

KL Rahul Century against West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ में तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए. रोहित 85 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 10 चौके जड़े. वहीं, गायकवाड़ ने 69 गेंद में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली.

केएल राहुल

ने इस सीरीज में पहली बार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक जड़ा. उन्होंने 87 गेंद में 129 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 10 चौके शामिल रहा. यह राहुल के वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके साथ ही, वे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह और युवराज सिंह के साथ स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं.

राहुल ने नंबर-5 पर बनाया भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा टोटल

राहुल ने भारत के लिए नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए तीसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया है. पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 139 रन बनाए थे.

नंबर-5 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • 139 रन- युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2004
  • 134 रन- धोनी बनाम इंग्लैंड, कटक, 2017
  • नाबाद 129 रन- राहुल बनाम वेस्टइंडीज, न्यू चंडीगढ़, 2026
  • 124 रन- धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2009

केएल राहुल का कैसा रहा है वनडे करियर?

केएल राहुल ने इस मैच से पहले तक 100 वनडे खेले थे, जिसकी 90 पारियों में उनके नाम करीब 50 की औसत से 3412 रन दर्ज है. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 20 अर्धशतक जड़ा. आज के मैच में उन्होंने अपने वनडे करियर का 9वां शतक लगाया. इसके साथ ही, वे 10 हजार इंटरनेशनल रन बनाने के खास क्लब में शामिल हो गए.

भारत ने 45वीं बार पार किया 350 रन का टोटल

भारत ने 45वीं बार 350 रन का टोटल पार किया है. वह वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाली पहली टीम है. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिसने 36 बार 350 से ज्यादा रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 31, इंग्लैंड ने 29 और न्यूजीलैंड ने 18 बार यह कारनामा किया है.

भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

भारत ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने तीन मैचों की वनडे सीरीज में विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ी है. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 45 छक्के लगाए. वैसे एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है. ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा 2013 में 6 मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ किया था. उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 66 छक्के लगाए थे.

किसी बाइलेटरल सीरीज़ में एक टीम द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के

  • 66 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, 2013 (6 मैच)
  • 66 - वेस्टइंडीज़ बनाम इंग्लैंड, 2019 (5 मैच)
  • 55 - साउथ अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023 (5 मैच)
  • 45 - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, इंग्लैंड में 2019 (5 मैच)
  • 45 - भारत बनाम वेस्टइंडीज़, भारत में 2026 (3 मैच)

विराट कोहली और शुभमन गिल सस्ते में हुए आउट

विराट कोहली और शुभमन गिल तीसरे वनडे में सस्ते में आउट हुए. गिल 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके अलावा, नमन धीर ने 30, नीतीश कुमार रेड्डी ने 9 और अंशुल कंबोज ने 17 रन बनाए. गुरनूर बरार 8 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज की ओर से जायडन सील्स ने 3, जबकि कीमो ने 2 विकेट चटकाए. वहीं, एक विकेट गुडाकेश मोती को मिला.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख