Begin typing your search...

भारत के खिलाफ New Zealand ने किया T20 टीम का ऐलान, कब से शुरू होगा दौरा, कितने होंगे मैच, Full Schedule

भारतीय टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है, इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज होने वाली है. वहीं इस टी20 सीरीज को लेकर न्यूजीलैंड ने अपने 16 सदस्यीय टीम स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.

India vs New Zealand
X

India vs New Zealand

( Image Source:  ANI )
विशाल पुंडीर
Edited By:विशाल पुंडीर3 Mins Read

Updated on: 23 Sept 2026 3:00 PM IST

India vs New Zealand T20I Series: अगले महीने यानी अक्टूबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी. वहीं इस टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. मिचेल सेंटनर एकबार फिर से न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की वापसी हुई है.

एडम मिल्ने लगभग 1 साल से टीम से बाहर चल रहे थे. वहीं न्यूजीलैंड ने इस बार टीम में 7 तेज गेंदबाजों को शामिल किया है, जिनके सामने न्यूजीलैंड की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होने वाली है. हालांकि अभी तक इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. टीम इंडिया फिलहाल एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान के दौरे पर हैं. इसके बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज खेलती हुई दिखाई देगी.

दौरे पर कितने होंगे मैच?

इस दौरे पर 5 टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज होने वाली है. दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज के साथ होगी. जिसका पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के ऐतिहासिक हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा.

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच- 22 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च)

दूसरा मैच- 24 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च)

तीसरा मैच- 27 अक्टूबर (वेलिंगटन)

चौथा मैच- 30 अक्टूबर (ऑकलैंड)

पांचवां मैच- 1 नवंबर (हैमिल्टन)

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच- 4 नवंबर (ऑकलैंड)

दूसरा मैच- 7 नवंबर (वेलिंगटन)

तीसरा मैच- 10 नवंबर (हैमिल्टन)

चौथा मैच- 13 नवंबर (माउंट माउंगानुई)

पांचवां मैच- 15 नवंबर (वेलिंगटन)

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच- 19 से 23 नवंबर

दूसरा मैच- 27 नवंबर से 1 दिसंबर

टी20 सीरीज के लिए कैसी है NZ टीम?

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट और नाथन स्मिथ.

अगला लेख