स्कूल के चार्ट से London Fashion Week तक पहुंचा ‘आदर्श बालक’, यूनिक है ड्रेस, यूपी-गुजरात के कारीगरों ने किया तैयार
जिस ‘आदर्श बालक’ को कभी स्कूल के चार्ट में बच्चों के लिए मिसाल बताया जाता था, अब वही फैशन की दुनिया में छा गया है. London Fashion Week में उसकी तस्वीर वाली खास ड्रेस ने सबका ध्यान खींचा, जिसे यूपी और गुजरात के कारीगरों के साथ तैयार किया गया.
अगर आपने 80 और 90 के दशक में स्कूल में पढ़ाई की है तो हो सकता है ‘आदर्श बालक’ की तस्वीर से आपका सामना जरूर हुआ हो. स्कूलों में लगे चार्ट और पोस्टरों में नजर आने वाला यह बच्चा एक तरह से परफेक्ट स्टूडेंट की पहचान था. सुबह जल्दी उठना, माता-पिता को प्रणाम करना, रोज ब्रश और स्नान करना, समय पर खाना, स्कूल जाना, मन लगाकर पढ़ना और खेल-कूद में हिस्सा लेना, उसकी जिंदगी को बच्चों के लिए मिसाल की तरह दिखाया जाता था.
अब इसी मशहूर किरदार ने लंदन के फैशन रनवे तक पहुंचकर सबका ध्यान खींचा है. London Fashion Week में Lovebirds Studio के कलेक्शन की एक खास ड्रेस पर ‘आदर्श बालक’ का मोटिफ देखने को मिला. इस अनोखे आउटफिट में नीले चेक्स वाली स्ट्रैपलेस गाउन और ब्लैक बेल्ट का इस्तेमाल किया गया था. खास बात यह है कि इस कलेक्शन के फैब्रिक को उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गुजरात के कच्छ के कारीगरों के साथ मिलकर तैयार किया गया था.
लंदन फैशन वीक में दिखा आदर्श बालक
इस आउटफिट में मॉडल ने नीले चेक्स वाली स्ट्रैपलेस गाउन पहनी थी. ड्रेस को कमर के पास ब्लैक बेल्ट से स्टाइल किया गया था, जबकि सामने बना आदर्श बालक का मोटिफ सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा था.
किसने बनाई आदर्श बालक वाली ड्रेस?
प्रियांश त्रिवेदी ने स्कूलों में दिखने वाले पुराने पोस्टर के बच्चे को सिर्फ उसी रूप में पेश नहीं किया, बल्कि उसके जरिए हर बच्चे से ‘परफेक्ट’ बनने की उम्मीद पर मजेदार तरीके से बात की. उनके बनाए कार्टून में आदर्श बालक का चेहरा तो वही मासूम रहा, लेकिन उसके साथ दिखाई गई बातें और हालात काफी दिलचस्प थे. देखते ही देखते यह नया अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचने लगा.
वायरल हुई ड्रेस
इसके बाद Myntra ने भी Priyesh Trivedi के साथ अपने End Of Reason Sale कैंपेन में इस किरदार को शामिल किया. इसके बाद ‘आदर्श बालक’ सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मुंबई समेत कई शहरों में बड़े-बड़े विज्ञापन होर्डिंग्स पर भी नजर आने लगा.
किसने बनाई ये ड्रेस?
Lovebirds Studio के इस कलेक्शन में चिट्ज फैब्रिक, हाथ से की गई ब्रश डिटेलिंग और नए अंदाज में पेश किए गए पुराने मोटिफ्स देखने को मिले. डुपियन, टसर और ब्रोकेड जैसे हैंडलूम फैब्रिक भी कलेक्शन का हिस्सा रहे. रिपोर्ट के मुताबिक इन कपड़ों को गुजरात के कच्छ और उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कारीगरों के साथ मिलकर तैयार किया गया.




